Published By: Mona Dixit | Published: May 09, 2023, 03:25 PM (IST)
Image: Free Fire MAX
Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स के लिए एक अच्छी खबर है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के इंडियन सर्वर पर एक नया इवेंट आया है। इसमें प्लेयर्स को ग्रैंड प्राइज के तौर पर Scorpio Bandana मिल रहा है। इतना ही नहीं, गेमर्स वाउचर्स और फ्रैगमेंट्स जैसे और भी रिवॉर्ड पा सकते हैं। हालांकि, बता दें कि ये एक पेड इवेंट हैं। इसका मतलब है कि प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। रिवॉर्ड पाने और इवेंट डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Garena ने कल यानी 8 मई, 2023 को एक नया Knockout इवेंट गेम में लाइव किया है। यह 14 मई तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई धमाकेदार आइटम मिल रहे हैं। गेमर्स को Scorpio Bandana पाने के लिए स्पिन करना होगा और स्पिन के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
हर स्पिन पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड लिस्ट में से एक आइटम जरूर मिलेगा। हालांकि, ये तय नहीं है कितने और कौन से स्पिन पर क्या रिवॉर्ड दिया जाएगा। एक स्पिन पर मिलने वाला आइटम दोबार नहीं मिलेगा। वह प्राइज पूल से हटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि हर स्पिन के साथ ग्रैंड प्राइज जीतने की संभावना बढ़ती जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
स्पिन की कीमत लगातार बढ़ती जाएगी। पहले स्पिन के लिए 9 डायमंड, दूसरे स्पिन की कीमत 19, तीसरे स्पिन की कीमत 49 डायंमड, चौथे स्पिन की कीमत 99 डायमंड और पांचवें स्पिन की कीमत 399 रुपये है।
Free Fire MAX में एक Play Convoy Crunch इवेंट भी चल रहा है। यह 11 मई तक चलेगा। प्लेयर्स के पास इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए अभी काफी समय है। इस इवेंट में प्लेयर्स को Random Loadout Loot Crate, Gold Royale Voucher, Weapon Royale Voucher और M4A1 – Pink Laminate Weapon Loot Crate जैसे आइटम मिल रहे हैं।