Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 18, 2025, 08:29 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी है। गेम में नए Lucky Wheel इवेंट की एंट्री हो गई है। इस स्पेशल इवेंट में 9 और 99 डायमंड रिवॉर्ड के तौर पर बिल्कुल फ्री में दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक्सक्लूसिव आइटम जैसे इमोट और बंडल भी मिल रहे हैं, जिन्हें भारी डिस्काउंट पर प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि, डायमंड और डिस्काउंट पाने के लिए स्पिन करना होगा। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
फ्री फायर मैक्स का लकी व्हील इवेंट लकी ड्रॉ की तरह है। इसमें किस्मत के आधार ईनाम मिलेगा और एक बार प्राप्त किए गए रिवॉर्ड को दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पहला स्पिन मुफ्त किया जा सकता है। इसके बाद दोबारा स्पिन के लिए 9 डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
गरेना फ्री फायर मैक्स लकी व्हील इवेंट में मिलने वाले ईनाम पर नजर डालें, तो इसमें 50 से 80 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो गेमिंग आइटम की खरीद पर मिलेगा। इससे प्रीमियम आइटम को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। गेमिंग आइटम्स की कीमत इस प्रकार है :
फ्री फायर मैक्स के इवेंट को हाल ही में लाइव किया गया है, जो अगले 6 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान गेमर्स शानदार आइटम को सस्ते में खरीदने के साथ फ्री में डायमंड पा सकेंगे।