Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 29, 2023, 02:08 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया Zenitsu व्हील आया है। प्लेयर्स इस लक रॉयल के जरिए क्रेट, फ्रैगमेंट और बंडल समेत कई आइटम पा सकते हैं। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर Zenitsu Bundle और Thunder Breathing First Form: Thunder Flash दिया जा रहा है। हर लक रॉयल की तरह इसमें भी प्लेयर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करके स्पिन करना होगा। इस नए व्हील में प्लेयर्स को स्पिन करने से पहले प्राइज पूल में से दो आइटम को हटाना होगा। आइये, इस लक रॉयल में मिल रहे सभी रिवॉर्ड और उन्हें पाने का तरीका जानने के लिए आगे पढ़ते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Free Fire MAX में नया Zenitsu Wheel 27 सितंबर को ऐड हो गया है। यह लक रॉयल 25 सितंबर, 2023 तक गेम में मौजूद रहेगा। अन्य लक रॉयल की अपेक्षा ये अधिक समय तक लाइव रहेगा। Demon Slayer थीम पर बेस्ड प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
प्राइज पूल और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
हर बार स्पिन करने पर आपको प्राइज पूल में एक रैंडम रिवॉर्ड मिलेगा। स्पिन करने से पहले आपको इस प्राइज पूल में से उन दो आइटम को हटाना होगा, जिसे पाना नहीं चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम में Armor Crate और Supply Crate ज्यादा पसंद नहीं किया जाता है। आप इन्हें हटा सकते हैं। बाकी लक रॉयल की तरह इसमें भी हर स्पिन की कीमत अलग है।