Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 14, 2026, 12:56 PM (IST)
Free Fire Max OB52 Update आने के बाद गेम में बड़े बदलाव हुए हैं। इस अपडेशन से नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है। मैप्स में नई लोकेशन Neon City लाइव हुई है। इसके साथ कई इवेंट्स भी लाइव हुए हैं। इनमें से एक JUJUSTU LOGIN Mission है। इसमें गोल्ड और लक रॉयल वाउचर मिल रहा है। इसके अलावा, गोल्ड व बैनर भी रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। आइए इस खबर में जानते हैं नए इवेंट की पूरी डिटेल और ईनाम पाने का तरीका… और पढें: Free Fire Max में Infernal Draco के साथ मिल रही Evil Howler गन स्किन, ऐसे करें अनलॉक
Free Fire Max के इस मिशन को जैपनीज एनीमे सीरीज Jujutsu Kaisen (JJK) के साथ मिलकर लाया गया है। यह एक लॉग-इन बेस्ड इवेंट है। इसमें लॉग-इन करके गोल्ड और लक रॉयल वाउचर क्लेम किए जा सकते हैं। इनके साथ गोल्ड और बैनर को भी अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 2 March 2026: प्लेयर्स पर फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, क्लेम करने का बढ़िया मौका
फ्री फायर मैक्स का यह लॉग-इन इवेंट गेमर्स के लिए 13 फरवरी 2026 तक लाइव रहेगा। इस बीच लॉग-इन करके ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को अपने नाम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 1 March 2026: मुफ्त Diamonds-Skin-Bundle पाएं, आ गए नए रिडीम कोड्स
आपको बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स ओबी52 अपडेट को आज सुबह लाइव किया गया है। इस अपडेट को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके आने से गेम में नई लोकेशन Neon City एक्टिवेट हुई है। गेम में Morse कैरेक्टर को जोड़ा गया है। इसके साथ गेम के ग्राफिक्स और गेमप्ले में भी सुधार किया गया है।