comscore

Free Fire MAX में आया Holi Damage चैलेंज, जीतने पर मिलेगा Carnival अवतार समेत बहुत कुछ

Free Fire MAX में नया चैलेंज आया है, जो Holi 2024 थीम पर बेस्ड है। इसमें इनाम के तौर पर Carnival अवतार के साथ-साथ गोल्ड वाउचर और वेपन लूट क्रेट्स रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए खबर पढ़ें।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Mar 21, 2024, 01:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में आया नया होली चैलेंज
  • टास्क पूरा करने पर शानदार आइटम्स मिल रहे हैं
  • इस चैलेंज की शुरुआत 19 मार्च को हुई थी
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में रंगो के त्यौहार होली (Holi 2024) को ध्यान में रखकर नया चैलेंज ऐड किया है, जिसका नाम Holi Damage है। इसमें टास्क पूरा करने पर गोल्ड रॉयल वाउचर और फैंटम वेपन लूट क्रेट जैसे रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं, जिनमें शानदार गन स्किन्स मिलेंगी। इसके अलावा, मेगा प्राइज के तौर पर प्रीमियम अवतार भी मिल रहा है। आइए नीचे खबर में जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए चैलेंज की पूरी डिटेल… news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Free Fire MAX Holi Damage Challenge

गरेना के मुताबिक, फ्री फायर मैक्स में होली डैमेज चैलेंज चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को किसी भी गेम मोड में हर किल पर प्वाइंट मिलेंगे, जिन्हें रिडीम करके गोल्ड रॉयल वाउचर, वेपन लूट क्रेट और अवतार जैसे धमाकेदार आइटम्स प्राप्त किए जा सकते हैं। बता दें कि इस चैलेंज इवेंट की शुरुआत 19 मार्च से हुई थी और आज यानी 21 मार्च को इसका आखिरी दिन है। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Holi Damage चैलेंज में मिलने वाले रिवॉर्ड्स

1. 10000 डैमेज प्वाइंट जीतने पर मिलेगा गोल्ड रॉयल वाउचर
2. 20000 डैमेज प्वाइंट के जरिए दो फैंटम वेपन लूट क्रेट पाए जा सकते हैं
3. 30000 डैमेज प्वाइंट जीतने पर Carnival Avatar मिलेगा news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

आइटम्स प्राप्त करने के लिए फॉलो करें यह प्रोसेस

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. फ्री फायर मैक्स के किसी भी गेम मोड (CS, BR या फिर LW) में जाकर मैच खेलें।
3. यहां आपको हर किल पर प्वाइंट मिलेंगे।
4. इस प्रकार 30000 प्लाइंट कलेक्ट करें।
5. इसके बाद Event आइकन पर क्लिक करें।
6. होली टैब पर क्लिक करें।
7. यहां आपको Holi Damage चैलेंज मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
8. अब आप प्वाइंट रिडीम करके शानदार रिवॉर्ड पा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गेम में चल रहे कई चैलेंज

Free Fire MAX गेम में होली डैमेज के अलावा Holi Hur और Better with Buddy जैसे चैलेंज भी मौजूद हैं। इनमें मिलने वाले टास्क को पूरा करके आप फ्री आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए समय-समय पर इवेंट्स और चैलेंज जोड़ता रहता है, जिससे गेम तो इंटरेस्टिंग बनता है। साथ ही, प्लेयर्स को मुफ्त में प्रीमियम आइटम्स पाने का अवसर मिलता है, जो उनकी गेम जीतने में मदद करते हैं।