Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 11, 2024, 12:49 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स अच्छी स्ट्रेटजी बनाकर प्लेयर्स एक गेम तो जीत जाएंगे। हालांकि, एक के बाद एक कई गेम जीतने के लिए गेमर्स को और भी कई बातों का ध्यान रखना होता है। गेमर्स को स्ट्रेटजी के साथ-साथ अच्छे वेपन, सही लैंडिंग स्पॉट आदि के बारे में भी समझना होगा। इसके बाद ही वे कई जीत हासिल कर सकेंगे। इससे आपकी रैंक जल्द बढ़ेगी। अगर आप भी एक से बाद एक गेम जीतना चाहते हैं तो यहां बताई गई टिप्स पर ध्यान दें। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को लगातार कई गेम जीतने के लिए ट्रैंमिंग ग्राउंड पर ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए। ज्यादा किल्स हालिस करने और गेम जीतने के लिए प्लेयर्स को अपनी एक्यूरेसी पर ध्यान देना होगा। एक्यूरेसी में सुधार करने के लिए अलग-अलग सेंसिटिविटी सेटिंग यूज करके देखनी चाहिए। आप ट्रैनिंग ग्राउंड पर खेलते समय विभिन्न सेंसिटिविटी सेटिंग करके यह पता चला सकते हैं कि किस सेटिंग से आपकी एक्यूरेसी में सुधार हो रहा है। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
एक के बाद एक कई गेम जीतने के लिए प्लेयर्स को आखिरी जोन तक सर्वाइव करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। किल हासिल करने और गेम जीतने के लिए जितना जरूरी अच्छी लूट पाना है, उतना जरूरी ही गेम में अंत तक बन रहना है। इस कारण प्लेयर्स को अच्छी लूट और अग्रेसिव गेमप्ले के साथ-साथ लास्त जोन तक बने रहने पर भी ध्यान देना होगा। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
प्लेयर्स को ध्यान रखना चाहिए कि जब आप सिकुड़ते क्षेत्र में हों, तो सर्वाइव रहना जरूरी है। ध्यान रखें कि आप हमेशा सुरक्षित क्षेत्र के अंदर रहें। हालांकि, टॉप पर मिनी-मैप के माध्यम से आस-पास के दुश्मनों पर भी नजर रखें।
Free Fire MAX अग्रेसिव और एक्टिव रूप से खेलने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बीच स्विच करने के लिए गेम में घुमाव की प्रैक्टिस करें। पहला आपको अपनी किल्स की संख्या बढ़ाने में मदद करेगा, दूसरा आपको अंत तक कर्वाइव करने में भी मदद मिलेगी। हमलों से बचने के लिए कवर करें। सबसे जरूरी बात ग्लू वॉल का यूज करें।