Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 11, 2024, 12:19 PM (IST)
Free Fire Max में ज्यादातर प्लेयर्स सोलो खेलना पसंद करते हैं, क्योंकि अकेले खेलने से अधिक लूट पाने का मौका मिलता है। इससे गेमिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर होता है। हालांकि, सर्वाइव करना बहुत मुश्किल हो जाता है। गेम से नॉक आउट होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अगर आप नए प्लेयर हैं और अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप गेम में अकेले खेलते हुए आसानी से सर्वाइव कर पाएंगे। आइए नीचे जानते हैं… और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
फ्री फायर मैक्स में अच्छी शुरुआत करने के लिए सही जगह लैंड करना बहुत जरूरी है। इससे अच्छी लूट पाने का अवसर मिलता है, जिससे गेम में बने रहने में आसानी होती है। आप अग्रेसिव प्लेयर हैं, तो आप उन लोकेशन पर लैंड कर सकते हैं, जहां प्लेयर्स की संख्या ज्यादा होती है। इससे आपको लूट प्राप्त करने और ज्यादा किल निकालने का मौका मिलेगा। इसके विपरीत आप प्लानिंग के साथ खेलना पसंद करते हैं, तो आप दूर दराज इलाकों में लैंड करें और एक-एक करके दुश्मन बाहर करें। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत
इस मल्टीप्लेयर गेम की शुरुआत में ज्यादातर क्लोज रेंज फाइट देखने को मिलती हैं। आप इस तरह की फाइट के लिए तैयार रहें और शॉटगन व असॉल्ट राइफल जैसे वेपन को जरूर चुनें। इससे शुरुआती लड़ाई में जीत मिलेगी और आप लंबे समय तक गेम में बने रह पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips
गरेना फ्री फायर मैक्स में देखा गया है कि ज्यादातर प्लेयर्स अकेले खेलते हुए सेफ जोन के बाहर मर जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप सेफ जोन में बने रहें। इससे फायदा यह होगा कि आप गेम में बने रहेंगे और अपने दुश्मनों की हर गतिविधि पर नजर रख पाएंगे।
फ्री फायर मैक्स गेम में जीत हासिल करनी है, तो तेज रिस्पॉन्ड करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आप विरोधियों के हमलों से बचकर उन पर पलट वार कर पाएंगे। इसके साथ ही आप गेम के दौरान हेडशॉट लगाने की कोशिश करें। इससे विरोधी को जल्दी नॉक आउट करने में बहुत मदद मिलेगी।