Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 18, 2024, 07:03 PM (IST)
Free Fire Max Guide: फ्री फायर मैक्स भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। भारत में Free Fire Ban के बाद से ही इस गेम की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस गेम में प्लेयर्स को बेहतरीन ग्राफिक्स और शानदार गेमप्ले देखने को मिलता है। सभी बैटल रॉयल गेम की तरह इस गेम में भी प्लेयर्स को खेल के मैदान में अपने दुश्मन को मार गिराकर आगे बढ़ना होता है। गेम में दुश्मन को मार गिराने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स यानी वेपन्स की जरूरत पड़ती है। अगर आप फ्री फायर मैक्स गेम में बिगनर हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स गेम के कुछ बेस्ट वेपन्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप दुश्मन को एक बार में ही ढेर कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Free fire Max में दुश्मन को मार गिराने के लिए कई तरह के वेपन्स मिलते हैं। वेपन्स की लिस्ट में Rifles, Machine Guns, Shotguns, Pistol आदि शामिल होते हैं। वैसे तो लूट के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा वेपन्स हथियाने होते हैं। हालांकि, आपको लूट के दौरान Sniper गन को पहले पाने की कोशिश करें। स्नाइप गन के जरिए आप दूर बैठे अपने दुश्मन को एक निशाने में ढेर कर सकते हैं। ऐसे में वेपन्स कलेक्ट करने के दौरान आपको स्नाइपर गन जरूर अपने पास रखनी चाहिए। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स गेम में दो तरह के ग्रेनेड आते हैं। एक ग्रेनेड के जरिए दुश्मन पर हमला किया जाता है, जबकि दूसरा Smoke Grenade के जरिए आप दुश्मन को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहते हैं। ऐसे में आपके पास दोनों तरह के ग्रेनेड होने चाहिए। ग्रेनेड की मदद से आप एक बार में पूरे के पूरे स्क्वैड को खत्म करने की ताकत रखते हैं। वहीं, स्मोक ग्रेनेड के जरिए आप एक पूरे दुश्मन के झुंड को चकमा दे सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
प्लेयर्स वेपन कलेक्ट करते हुए ग्लू वॉल को नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ग्लू वॉल वेपन नहीं है, लेकिन गेम में दुश्मन पर हमला करने से ज्यादा जरूर खुद का बचाव करना होता है। ऐसी स्थिति में ग्लू वॉल आपका बचाव करने में मदद करती हैं। ग्लू वॉल के जरिए आपके और आपके दुश्मन के बीच एक दीवार बन जाती है। इस दीवार के पीछे आप न केवल दुश्मन से खुद का बचाव कर सकते हैं बल्कि खुद पर हुए हमले से हील होने का समय भी ले सकते हैं।