comscore

Free Fire Max में हजारों Gold कॉइन्स पाएं फ्री, Happy Republic Day इवेंट की एंट्री

Free Fire Max में Happy Republic Day इवेंट की एंट्री हो गई है। यह वन-डे स्पेशल इवेंट आपको हजारों गोल्ड कॉइन्स फ्री जीतने का मौका दे रहा है।

Published By: Manisha | Published: Jan 26, 2025, 01:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में आज 26 जनवरी के मौके पर Happy Republic Day इवेंट की एंट्री हुई है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को फ्री में Gold Coins जीतने का मौका मिल रहा है। फ्री फायर मैक्स में किसी भी इन-गेम आइटम्स को पाने के लिए इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। गेम में दो तरह की इन-गेम करेंसी होती है, जिसमें Diamonds और Gold कॉइन्स शामिल हैं। डायमंड्स को जहां आप पैसों से खरीदते हैं, वहीं गोल्ड कॉइन्स को गेम में ही पाने का मौका मिलता है। आज गेम में ऐसा ही वन-डे इवेंट शुरू हुआ है, जिसमें आप हजारों गोल्ड कॉइन्स जीत सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल

Free Fire Max में Happy Republic Day इवेंट की एंट्री हुई है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप हजारों गोल्ड कॉइन्स बिल्कुल फ्री जीत सकते हैं। यह एक One-Day स्पेशल इवेंट हैं, जो कि सिर्फ आज 26 जनवरी को ही लाइव होगा। इस इवेंट को फ्री फायर मैक्स Activites सेक्शन में लाइव किया गया है, जिसमें आपको 5 रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम

रिवॉर्ड्स-

1. गेम को लॉग-इन करने पर आपको Pocket Market Play Card पाने का मौका मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

2. इसके बाद BR/CR मैच को 20 मिनट खेलने पर आपको 200 गोल्ड कॉइन मिलेंगे।

3. BR/CR मैच को 40 मिनट खेलने पर 600 गोल्ड कोइन्स मिलेंगे।

4. BR/CR मैच को 60 मिनट खेलने पर 1200 गोल्ड कोइन्स मिलते हैं।

5. BR/CR मैच को 80 मिनट खेलने पर 2000 गोल्ड कॉइन और Salute Avatar पाने का मौका मिलेगा।

इवेंट में कैसे लें हिस्सा

1. सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।

2. इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको Activites के सेक्शन में Happy Republic Day इवेंट का ऑप्शन दिखेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

4. यहां जाकर आप इस इवेंट को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और दिए हुए टास्क को पूरा करके रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।