comscore

Free Fire Max में आया स्पेशल इवेंट, फ्री में मिल रहा SATORU GOJO बंडल

Free Fire Max में GOJO Ascension लाइव हो गया है। इस खास इवेंट में SATORU GOJO बंडल मिल रहा है। इसके साथ Bones of Terror वेपन लूट क्रेट और Team Booster जैसे आइटम मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 15, 2026, 10:19 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max और Jujutsu Kaisen (JJK) के बीच हुए कोलैब्रेशन के तहत नए स्पिन इवेंट को लाइव किया गया है। यह GOJO Ascension है। इसमें प्रीमियम SATORU GOJO बंडल मिल रहा है, जिसके साथ दो शानदार एनिमेशन मिलती हैं। इनका उपयोग गेम के बीच किया जा सकता है। इसके अलावा, इवेंट से Ascension Token, स्पेशल कार्ड और वेपन लूट क्रेट जैसे धाकड़ आइटम भी क्लेम करने के लिए दिए जा रहे हैं। news और पढें: Free Fire Max में Infernal Draco के साथ मिल रही Evil Howler गन स्किन, ऐसे करें अनलॉक

अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और शानदार इवेंट से रिवॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां इवेंट से जुड़ी जानकारी दी गई है। साथ ही, ईनाम जीतने का प्रोसेस भी विस्तारपूर्वक बताया गया है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 2 March 2026: प्लेयर्स पर फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, क्लेम करने का बढ़िया मौका

Free Fire Max GOJO Ascension

गरेना फ्री फायर मैक्स का GOJO Ascension इवेंट बेहद खास है। इस स्पेशल इवेंट में स्पिन करके GOJO बंडल, Ascension Token और JuJutsu Universal Shard को पाया जा सकता है। इसके साथ इवेंट से कई वेपन लूट क्रेट और टीम बूस्टर जैसे आइम्स को भी अनलॉक किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 1 March 2026: मुफ्त Diamonds-Skin-Bundle पाएं, आ गए नए रिडीम कोड्स

Grand Prizes

  • SATORU GOJO Bundle
  • GOJO Ascension Token
  • JuJutsu Universal Shard
  • Super Void Weapon Loot Crate
  • Haunt’s Outrage Weapon Loot Crate
  • Ink Lock Weapon Loot Crate
  • Bones of Terror Weapon Loot Crate
  • Super Leg Pocket
  • Enhance Hammer
  • Tactical Market
  • Team Booster

कितने डायमंड में होगा स्पिन ?

फ्री फायर मैक्स का यह लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले आइटम्स को स्पिन करके क्लेम किया जा सकता है। इसमें पहला स्पिन फ्री है। इसके बाद पांच बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड खर्च करने होंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसे करें Spin ?

1. अपने स्मार्टफोन में गरेना फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर GOJO Ascension इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।
4. फिर स्पिन बटन प्रेस करें।
5. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा