Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 25, 2025, 09:31 AM (IST)
Free Fire Max में आए दिन गेमिंग इवेंट आते रहते हैं। इस कड़ी में एक और नया इवेंट आया है। यह Vacation Ring है। इसमें Sea Foam और Holiday Vibe जैसे शानदार बंडल दिए जा रहे हैं। इनसे आपके कैरेक्टर को गेम में फंकी और कूल लुक मिलेगा। इसके अलावा, इवेंट में वेपन स्किन क्लेम करने का मौका भी मिलेगा, जिससे आपकी गन की पावर कई गुना बढ़ जाएगी। इससे किल निकालने में आसानी होगी। यदि आप इन सभी आइटम को पाना चाहते हैं, तो यह गेमिंग इवेंट आपके लिए है। यहां आपको इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल मिलेगी। और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री
फ्री फायर मैक्स का वेकेशन रिंग इवेंट गेमर्स के लिए लाइव हो चुका है। यह अगले 12 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच प्रमुख रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे Sea Foam, Briny Shore और Holiday Vibe बंडल को क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ ही M500-Seahorse वेपन स्किन भी पाई जा सकती है। यही नहीं इवेंट से यूनिवर्सल रिंग टोकन भी क्लेम किए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे शानदार इवेंट, प्रीमियम बंडल के साथ मिल रही धाकड़ वेपन स्किन
और पढें: Free Fire Max: गेमर्स के लिए लेटेस्ट कोड हुए लाइव, फ्री में करें Emote-Skins अनलॉक आज
इस इवेंट में स्पिन करके ईनाम जीते जा सकते हैं। एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड का उपयोग करना होगा। 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड खर्च करने होंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स आपकी किस्मत पर निर्भर करेंगे। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेमर्स का अनुभव बेहतर होता है। इससे डायमंड की सेविंग होती है और गेमिंग अनुभव बेहतर होता है।