Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 21, 2025, 08:56 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स को फायदा पहुंचाने के लिए एक बार फिर Daily Special सेक्शन को अपडेट किया गया है। यह सेक्शन बहुत खास है। इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम जैसे स्किन, बंडल, इमोट आदि आधी कीमत में मिलते हैं। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और कम डायमंड प्रीमियम आइटम पाना चाहते हैं, तो यह सेक्शन आपके काम का है। हम आपको यहां विस्तार से डेली स्पेशल में मिलने वाले items के बार में बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
Free Fire Max का आज का डेली स्पेशल बहुत खास है। इसमें प्रीमियम आउटफिट बंडल के साथ-साथ एक्सक्लूसिव इमोट, वेपन लूट क्रेट, लूट बॉक्स और बीपी एस1 टोकन क्रेट मिल रही है, जिनपर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इससे आप इन सभी आइटम को हाफ प्राइस में खरीद सकते हैं। आइए देखते हैं आइटम लिस्ट और जानते हैं कीमत… और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल से गेमिंग आइटम खरीदने के लिए यहां बताए गए तरीके को अपनाएं :
1. डेली स्पेशल से गेमिंग आइटम को खरीदने के लिए फ्री फायर मैक्स के स्टोर सेक्शन में जाएं।
2. यहां से डेली स्पेशल पर टैप करके उस सेक्शन में चले जाएं।
3. फिर अपने पसंदीदा आइटम पर क्लिक करें।
4. नीचे मौजूद Purchase बटन पर टैप करके उसे खरीद लें।