comscore

Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Collage Stylist Bundle, ऐसे करें अनलॉक

Free Fire Max में प्रीमियम Collage Stylist Bundle आया है, जिसे इवेंट में भाग लेकर बहुत सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके साथ कम दाम में ग्लू वॉल स्किन और इमोट पाने का भी चांस मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 19, 2025, 12:03 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी है। इस गेम में शानदार Collage Stylist Bundle मिल रहा है, जिसे बहुत कम दाम में अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्लूवॉल स्किन, पैन स्किन, इमोट और Katana स्किन को भी कम दाम में खरीदा जा सकता है। यही नहीं गोल्ड वाउचर भी क्लेम करने का गोल्डन चांस मिल रहा है। अगर आप भी इन सभी आइटम को पाने का इच्छा रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां बंडल और अन्य गेमिंग आइटम को पाने का पूरा तरीका विस्तार से बताया गया है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Free Fire Max Group Discount

फ्री फायर मैक्स में Group Discount इवेंट लाइव हुआ है। इस खास इवेंट में Collage Stylist Bundle के साथ-साथ Gloowall-Collage Art, Gloowall-Nutty Quirk, Loot Box-Collage Bust, Pan-Collage Art, Soul Shaking और Booyah Ballon Emote मिल रहा है। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

इमोट और बंडल के अलावा इवेंट में Katana Skins, Backpacks, Trend Academy Avatar और गोल्ड रॉयल और लक रॉयल वाउचर जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। इन सभी को डिस्काउंट का लाभ लेकर कम दाम में प्राप्त किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

कैसे करें आइटम क्लेम ?

ग्रुप डिस्काउंट एक टीम बेस्ड इवेंट है, जिसमें आपको अपने साथ 5 खिलाड़ियों को जोड़ना होगा। इसके बाद जितने खिलाड़ी 100 Diamonds खर्च करेंगे, आपकी टीम को उतना डिस्काउंट मिलेगा। यदि दो प्लेयर हैं और उन्होंने 100-100 डायमंड खर्च किए हैं, तो उन्हें 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

वहीं, इस इवेंट में अगर पूरी टीम 100 डायमंड इस्तेमाल करती है, तो स्क्वाड को 90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब तक जारी रहेगा इवेंट

फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट आज यानी 19 जून को लाइव हुआ है, जो गेमर्स के लिए 25 जून तक लाइव रहेगा। इस बीच गेमर्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिस्काउंट क्लेम करके सस्ते में गेमिंग आइटम खरीद सकते हैं।

ऐसे करें इवेंट एक्सेस

  • अपने स्मार्टफोन पर Free Fire Max गेम ओपन कर लें।
  • होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको टॉप पर ग्रुप डिस्काउंट इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • अब आप अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर डिस्काउंट पा सकते हैं।