Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 30, 2024, 06:33 PM (IST)
Free Fire Max में आज प्लेयर्स Spin Master इमोट पाने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इस इमोट को आप आधे डायमंड्स में खर्च करके पा सकते हैं। फ्री फायर मैक्स पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में आगे बढ़ने और दुश्मनों को मार गिराने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। वैसे तो इस गेम में इन-गेम आइटम्स पाने के लिए प्लेयर्स को अपने डायमंड्स खर्च करने होते हैं। डायमंड्स इस गेम की इन-गेम करेंसी है। डायमंड्स को असली पैसों से खरीदा जाता है। अगर आप अपने कीमती डायमंड्स गेम में ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप डेली स्पेशल सेक्शन में जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
Free Fire Max का Daily Special स्टोर रोजाना अपडेट होता है। इस स्टोर में रोज नए-नए आइटम्स शामिल होते हैं, जिन्हें क्लेम करने के लिए 12 घंटे तक का समय मिलता है। आज इस डेली स्पेशल स्टोर के जरिए प्लेयर्स Spin Master इमोट और K.O Night- Burn Bundle पा सकते हैं। डेली स्पेशल स्टोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है। 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ आप इन आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यहां देखें आज इस स्टोर में क्या कुछ मिल रहा है खास। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
1. BP S12 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 17 February 2026: गेमर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, फ्री में मिलेंगे धमाकेदार रिवॉर्ड्स
2. K.O Night- Burn Bundle की कीमत 1199 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 599 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।
3. K.O Night- Shock (Facepaint) की कीमत 199 डायमंड्स है, जो आज 99 डायमंड्स में पाया जा सकता है।
4. Spin Master Emote की कीमत 399 डायमंड्स है, जिसे आप 199 डायमंड्स में खरीद सकेंगे।
5. Red Beanie: Pet Skin की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे आप 99 डायमंड्स में पा सकते हैं।
6. Fiery Rush (M82B+Heal Pistol) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में आज क्लेम कर सकते हैं।
इस स्टोर को एक्सेस करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करना होगा। इसके बाद स्टोर सेक्शन पर जाएं। यहां आपको डेली स्पेशल का सेक्शन दिखेगा। इस सेक्शन में जाकर आप आप मिलने वाले आइटम्स को क्लेम कर सकेंगे।