Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Nov 10, 2024, 11:16 AM (IST)
Free Fire Max में आज Rebel Academy Gloo Wall Skin और Silent Scrutiny Bundle पाने का मौका मिल रहा है। इन आइटम्स को आप फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। अपने नाम की तरह की यह स्टोर काफी खास है। इस स्टोर के जरिए आप फ्री फायर मैक्स के विभिन्न इन-गेम आइटम्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। गेम डेवलपर कंपनी रोजाना इस स्टोर को अपडेट करती है और रोजाना इस स्टोर में नए-नए आइटम्स को एड किया जाता है। यहां जानें आज इस स्टोर में क्या कुछ खास मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
Free Fire Max के Daily Special सेक्शन के तहत आज प्लेयर्स Rebel Academy ग्लू वॉल स्किन और Silent Scrutiny बंडल्स जैसे आइटम्स पा सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस स्टोर पर सभी आइटम्स 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिलते हैं। इसका मतलब यह है कि इन-गेम आइटम्स को आप इस स्टोर के जरिए आधी कीमत में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
1. Galaxy Hyperbook Token की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आज डेली स्पेशल स्टोर से आप 20 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
2. Silent Scrutiny Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे 449 डायमंड्स में पाया जा सकता है।
3. White Rose Blossom की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे 49 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
4. Rebel Academy Gloo Wall Skin की कीमत 399 डायमंड्स है, जिसे आज 199 डायमंड्स में पा सकते हैं।
5. Digital Dasher (UMP+ ACBO) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आज आप 20 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।
इन सभी आइट्मस को पाने के लिए आपको डेली स्पेशल स्टोर का रूख करना होगा। डेली स्पेशल स्टोर के लिए गेम में फ्री फायर मैक्स स्टोर सेक्शन पर जाएं। इस स्टोर सेक्शन में आपको Daily Special का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको आज मिलने वाले 6 आइटम्स दिखेंगे, जिन्हें आप डायमंड्स के जरिए खरीद सकते हैं।