Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 27, 2025, 04:48 PM (IST)
Free Fire Max में आज Free Spirit Bundle पाने का मौका मिल रहा है। यह बंडल Daily Special स्टोर का हिस्सा है। इस स्टोर में गेम डेवलपर कंपनी रोजाना नए-नए आइटम्स को एड करत है। अगर आप सस्ते में या फिर कम दाम में इन-गेम आइटम्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो डेली स्पेशल स्टोर आपके काफी काम आने वाला है। इस स्टोर में आप आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। फ्री फायर मैक्स गेम के मैदान में दुश्मनों से लड़ने के लिए कई तरह के आइटम्स की जरूरत पड़ती है। कई बार इन आइटम्स को खरीदने के लिए हमारे पास पूरे डायमंड्स भी नहीं होते। ऐसी स्थिति में डेली स्पेशल स्टोर आपके काफी काम आता है। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
Free Fire Max के Daily Special स्टोर की खासियत ही यह है कि इस स्टोर के जरिए आप विभिन्न तरह के इन-गेम आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। आज इस स्टोर के जरिए आप Free Spirit Bundle और Glo Technica Gloo Wall Skin को आधे रेट पर खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
आपकी जानकारी के लिए बता दें, फ्री फायर मैक्स में किसी भी तरह के आइटम्स को खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। इन-गेम करेंसी के लिए आपको गेम में असली पैसे लगाए जाते हैं। यहां देखें आज इस स्टोर में क्या कुछ मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 17 February 2026: गेमर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, फ्री में मिलेंगे धमाकेदार रिवॉर्ड्स
1. BP S12 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो कि आज daily Special स्टोर में आपको 5 डायमंड्स में मिलेगा।
2. Free Spirit Bundle की कीमत 1199 डायमंड्स है, जिसे आप आज 599 डायमंड्स में पा सकते हैं।
3. Trendy Driver (Top) की कीमत 740 डायमंड्स है, जिसे आप आज 374 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
4. Glo Technica Gloo Wall Skin की कीमत 599 डायमंड्स है, जो कि आज 299 डायमंड्स में ही मिल रहा है।
5. Fantasy Egg Hunt की कीमत 99 डायमंड्स है, जो 49 डायमंड्स में आज मिलेगा।
6. Midnight Mafia Weapon Loot Cate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे 20 डायमंड्स में पाया जा सकता है।