Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 02, 2025, 04:05 PM (IST)
Free Fire Max में Evo Vault इवेंट के साथ-साथ जुलाई महीने के लिए Evo Access पास की एंट्री हो चुकी है। इस पास के जरिए आप गेम में प्रीमियम Evo Gun स्किन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जुलाई महीने के लिए आपको गेम में AK47- Blue Flame Draco Evo Gun Skin और G18 Ultimate Achiever सिर्फ गन स्किन ही नहीं बल्कि इस पास के साथ फ्री पेट्स पैक, कैरेक्टर पैक व स्पेशल चैट बबल आदि का भी एक्सेस मिलता है। इस पास के साथ आप वन-टाइम पेमेंट के साथ महीनेभर प्रीमियम आइटम्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max में Evo Access पास जुलाई महीने के लिए लाइव हो चुका है। इस पास के जरिए प्लेयर्स गेम में AK47- Blue Flame Draco Evo Gun Skin और G18 Ultimate Achiever प्रीमियम गन स्किन को एक्सेस कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया गन स्किन के अलावा, गेम में Free Pet Pack, Free Character Pack, Special Chat Bubble, 100+ Friend Slots व Extra Outfit Slot का एक्सेस मिलता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
कंपनी Evo Access को तीन प्राइज रेंज में लेकर आती है। 3 दिन के लिए Evo Access की कीमत 70 रुपये है। 7 दिन के लिए 100 रुपये है और 30 दिन के Evo Access के लिए आपको 290 रुपये देने होते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि समय खत्म होने के बाद इवो एक्सेस पास के साथ मिलने वाले सभी बेनेफिट्स खत्म हो जाते हैं। ऐसे में बेनेफिट्स पाने के लिए आपको पास रिन्यू कराना पड़ता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
1. AK47- Blue Flame Draco Evo Gun Skin
2. G18- Ultimate Achiever Evo Gun Skin
3. Free Pet Pack
4. Special Chat Bubble
5. Free Character Pack
6. Special Chat Bubble
7. 100+ Friend Slots
8. Extra Outfit Slot