Published By: Mona Dixit | Published: Feb 21, 2023, 04:21 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में गेमर्स को आकर्षित करने के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर नए-नए इवेंट्स लाता रहता है। इनमें प्लेयर्स को कई शानदार आइटम पाने का मौका मिलता है। हाल में गेम के इंडियन सर्विर पर एक नया इवेंट आया है। यह प्लेयर्स को फ्री में Gilded Large Tote Loot Box पाने का मौका दे रहा है। हालांकि, इसे पाने के लिए प्लेयर्स को स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में लेटेस्ट Deal Damage Challenge इवेंट शुरू हो गया है। यह गेम में चल रहे current Mission का आखिरी इवेंट है। इसकी शुरुआत इंडियन सर्वर पर आज यानी 21 फरवरी, 2023 से शुरू हो गई है और यह इवेंट 23 फरवरी, 2023 तक चलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि गेमर्स को इससे फ्री में रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे आइटम को पाने के लिए डैमेज से डील करना होगा। इसके लिए डेवलपर ने कोई स्पेसिफिकेशक मोड नहीं बताया है। इसका मतलब है कि यह टास्क प्लेयर्स के लिए कोई मुश्किल बात नहीं है। Gilded Large Tote Loot Box फ्री में पाने का पूरा तरीका नीचे बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
यदि आप इस यूनिक लूट बॉक्स को पाना चाहते हैं, तो यह गेम के वॉल्ट सेक्शन के माध्यम से ऐसा किया जा सकता है। इसे फ्री में पाना प्लेयर्स के लिए काफी लाभदायक हो सकता है।