Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 18, 2025, 11:45 AM (IST)
Free Fire Max में डेली स्पेशल सेक्शन अपडेट हो गया है। इसमें Fortune Koi बंडल समेत शूज, लूट बॉक्स और ग्लू वॉल स्किन मिल रही है, जिन्हें आप आधी कीमत में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही वेपन लूट क्रेट को भी बहुत सस्ते में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि इस स्टोर को खासतौर पर गेमर्स के लिए अपडेट किया जाता है। इसमें मिलने वाले आइटम को नॉर्मल स्टोर की तुलना में डिस्काउंट रेट में हासिल किया जा सकता है। इससे डायमंड की बचत भी होती है। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल सेक्शन एक्टिव है। इसमें आधी कीमत में बंडल, शूज, लूट बॉक्स और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम मिल रहे हैं। अगर आप इस सेक्शन से खरीदारी करना चाहते हैं, तो हम आपको आज मिलने वाले आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए यहां देखते हैं आइटम और जानते हैं खरीदने का तरीका… और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
ऊपर बताए गए सभी आइटम 50 प्रतिशत की छूट पर मिल रहे हैं। इन्हें सस्ते में खरीदने का अभी मौका है। बाद में इन सभी आइटम की कीमत दोबारा बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. होम स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. डेली स्पेशल सेक्शन पर क्लिक करें।
4. यहां आपको ऊपर बताए गए सभी आइटम कम दाम में दिखाई देंगे।
5. अब आप यहां से डायमंड खर्च करके गेमिंग आइटम को खरीद सकते हैं।