Published By: Mona Dixit | Published: Jan 13, 2023, 04:46 PM (IST)
Free Fire MAX OB38 Update रोल आउट हो गया है। इसके साथ नई फीचर्स और वेपन गेम में आ रहे हैं। साथ ही लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena नए-नए इवेंट भी गेम में ऐड करता रहता है। गेम में Penta Flip इवेंट चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को दो कॉस्ट्यूम बंडल, ग्लू वॉल स्किन समेत कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए उन्हें इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने होंगे। इसके बाद भी यह कॉस्मेटिक आइटम पाने का उनके लिए एक बेहतर मौका है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में Flip इवेंट 11 जनवरी, 2023 से शुरू हो गया है और 18 जनवरी तक चलेगा। इस इवेंट में पांच ग्रैंड प्राइज मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा, गेमर्स के पास लूट क्रेट समेत और भी आइटम पाने का मौका है। इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
कैंडिडेट कैजुअल्स बंडल को शुरू में प्लेयर्स के डेक में जोड़ा जाता है और जब भी वे कार्ड फ्लिप करते हैं तो एक रिवॉर्ड पेश किया जाता है। सभी पांच टॉप रिवॉर्ड पहले पांच राउंड के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे और नौ राउंड फ्लिप के बाद हर इनाम की गारंटी होगी। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
कैंडिडेट कैजुअल्स बंडल, क्यूटी कैजुअल्स बंडल, ग्लू वॉल सैंड कैसल और अन्य रिवॉर्ड को कुल 1271 डायमंड में पा सकते हैं।