comscore

Free Fire Max में आया नया Faded Wheel इवेंट, मिल रहा फ्री में Over Charged इमोट पाने का चांस

Free Fire Max Faded Wheel Event: Free Fire Max में गेमर्स के लिए Over Charged इवेंट लाया गया है। इसमें ओवर चार्ज्ड इमोट और ग्रेनेड इफेक्ट मिल रहा है। साथ ही, स्काई बोर्ड और वेपन लूट क्रेट भी दी जा रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 23, 2025, 10:05 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max Faded Wheel Event: Free Fire Max गेमर्स के लिए खास खबर है। बैटल रॉयल गेम में नया Faded Wheel इवेंट लाइव हो गया है। इसका नाम Over Charged है। इसमें शानदार इमोट मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल मैच में एंट्री लेते वक्त किया जा सकता है। इसके अलावा, इवेंट में स्काईबोर्ड, पेट फूड, वेपन लूट क्रेट और ग्रेनेड एक्सप्लोजन इफेक्ट जैसे रिवॉर्ड भी मिल रहे हैं। इन गेमिंग आइटम को पाने का तरीका नीचे बताया गया है। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max के सबसे शानदार इवेंट, प्रीमियम बंडल के साथ मिल रही धाकड़ वेपन स्किन

Free Fire Max Faded Wheel Event

Free Fire Max का Over Charged फेडेड व्हील इवेंट शुरू हो गया है, जो अगले 15 से 20 दिन तक एक्टिव रहेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके Over Charged इमोट, क्यूब फ्रेगमेंट, The Executioner वेपन लूट क्रेट, स्काईबोर्ड-डीप गैलेक्सी और पेट फूड को पा सकते हैं। इसके साथ आर्मर-सप्लाई क्रेट, Wasteland Grenade, Cyan Fear वेपन लूट क्रेट और बैकपैक फ्री में प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। news और पढें: Free Fire Max: गेमर्स के लिए लेटेस्ट कोड हुए लाइव, फ्री में करें Emote-Skins अनलॉक आज

news और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ Desert Ring इवेंट, मिल रहा Caped Shimmer समेत कई एक्सक्लूसिव Bundle पाने का मौका

रिवॉर्ड पाने के लिए क्या करें ?

फ्री फायर मैक्स के इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए आपको सबसे पहले उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे। फिर 9 डायमंड खर्च करके स्पिन करें। इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट से एक बार जिस रिवॉर्ड को हासिल किया गया है, उसे दोबारा पाया नहीं जा सकेगा। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी। यानी कि आपको इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए अधिक डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।

इवेंट तक कैसे पहुंचे ?

  1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  2. लेफ्ट साइड में बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
  3. यहां आपको टॉप पर ओवर चार्ज्ड इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके इवेंट में पहुंचे।
  4. फिर उन आइटम को चुनें, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं।
  5. इतना करने के बाद स्पिन बटन पर क्लिक कर दें।
  6. इस तरह आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।