Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Nov 02, 2024, 08:38 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल Evo Vault लाइव हो गया है। इस इवेंट के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें प्लेयर्स को Evo Gun Skin पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट के जरिए गेमर्स गोल्ड रॉल वाउचर, लक रॉल वाउचर, Armor Crate, Bonfire आदि आइटम भी पा सकते हैं। जैसा कि हमने बताया है कि यह एक लक रॉयल है तो गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। हालांकि, इवेंट की खास बात यह है कि इवेंट में आधी दाम में स्पिन करने का मौका मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में आया Evo Vault लक रॉयल एक महीने के लिए लाइव रहेगा। गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। इसमें स्पिन की कीमत पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड की जगह मात्र 10 डायमंड है। वहीं, गेमर्स 10 + 1 स्पिन के सेट को 100 डायमंड में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
प्लेयर्स के पास बहुत कम डायमंड खर्च करके रिवॉर्ड पाने का काफी अच्छा मौका है। ये आइटम न सिर्फ गेम को मजेदार बनाते हैं। बल्कि जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री