Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 16, 2024, 07:56 AM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX में दिवाली सेलिब्रेशन के लिए कई इवेंट लाए जा रहे हैं। डेवलपर गरेना ने दिवाली से कई दिन पहले ही विभिन्न इवेंट लाइव कर दिए हैं। इन इवेंट के जरिए गेमर्स न सिर्फ कॉस्मेटिक आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं, बल्कि उन्हें रिवॉर्ड पाने का मौका भी मिल रहा है। एक नया Diwali Ring इवेटं गेम में लाइव कर दिया गया है। इसे लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। इसका मतलब बै कि गेमर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल करने होंगे। हालांकि, इस इवेंट की खास बात यह है कि स्पिन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा हौ। इवेंट में प्लेयर्स को बंडल, गन स्किन और रिंग टोकन पाने का मौका मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Power of Love Gloo wall skin पाने का मौका, आधे Diamonds में पाएं
Free Fire MAX में यह दिवाली रिंग इवेंट अगले 22 दिनों के लिए उपलब्ध है। इसमें गेमर्स को कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। हालांकि, प्लेयर्स को इसके लिए स्पिन करने होंगे। बता दें कि स्पिन करने पर गेमर्स को सीधा आइटम रिवॉर्ड में नहीं मिलेगा। उन्हें स्पिन करने पर Universal Ring Token दिए जाएंगे। उसके बाद वे इन टोकन को एक्सचेंज करने बंडल और स्किन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ नया Ring इवेंट, फ्री में मिल रही Fluorescent और Luminescent Angelic पेंट
एक स्पिन की कीमत 20 की जगह 10 डायमंड है। 10+1 स्पिन के सेट को 100 डायमंड में पा सकते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 4 February 2026: नए गेमिंग कोड रिलीज, मुफ्त में पाएं प्रीमियम आइटम