Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 15, 2024, 11:15 AM (IST)
Free Fire MAX Diwali Event Calender 2024: फ्री फायर मैक्स में Diwali 2024 के मौके पर कई इवेंट आने वाले हैं। Garena ने अपकमिंग इवेंट के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। दिवाली 2024 से पहले ही गेम में कुछ खास इवेंट भी लाइव हो रहे हैं। साथ ही, गरेना एक बड़े टूर्नामेंट का आयोजन भी करेगा। इन सभी इवेंट की तारीख आ गई है। आइये, इवेंट्स की डिटेल जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE
Free Fire MAX Diwali Event Calendar 2024 जारी हो गया है। इसमें प्लेयर्स कई मजेदार इवेंट देखने को मिलेंगे। इवेंट्स की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो गई है। इसके अलावा, आगे आने वाले समय में गेम में एंट्री करने वाले इवेंट की डिटेल भी कैलेंडर में दी है। इन इवेंट्स के जरिए गेमर्स को दिवाली थीम वाले कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं, गेमर्स के पास 50 हजार तक डायमंड पाने का चांस भी है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
यह इवेंट 11 अक्टूबर को शुरू हो गया है और 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम मिलेंगे। हर एक आइटम पाने के लिए प्लेयर्स को अलग-अलग टास्क करने होंगे, जो कि बहुत आसान है। इस इवेंट की पूरी डिटेल के लिए यहां क्लिक करें। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
इसके बाद एक Light Vs Dark event की शुरुआत 15 अक्टूबर, 2024 को होने वाली है। यह इवेंट 4 नवंबर, 2024 तक चलेगा।
दिवाली लकी ड्रॉ इवेंट 19 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो जाएगा। यह इवेंट 3 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें लकी ड्रॉ के तहत प्लेयर्स को कई धमाल आइमट पाने का मौका मिलेगा।
इस खास टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2024 तक चलेंगे। इसके बाद मैच 25 से 30 अक्टूबर, 2024 तक खेले जाएंगे। इसका रिजल्ट 1 नवंबर, 2024 को आएगा। इसकी डिटेल के लिए यहां क्लिक करें।
फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट की शुरुआत 25 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो जाएगी। इवेंट 7 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें भी कई रिवॉर्ड मिलेंगे। इसमें गेमर्स को डेली मिशन पूरे करें होंगे।
यह इवेंट 28 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर 7 नवंबर, 2024 तक चलेगा। गेमर्स इसके लिए रिवॉर्ड के तौर पर कई धमाल आइटम पा सकेंगे। इसके लिए प्लेयर्स को स्पेसिफिक मिशन करने होंगे।