Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 21, 2024, 03:12 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स एक से एक धमाल आइटम पा सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें डायमंड यानी इन-गेम करेंसी यानी डायमंड की जरूरत होती है। गेमर्स को डायमंड खरीदने के लिए असली के पैसों की जरूरत होती है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर गरेना समय-समय पर नए-नए इवेंट्स लाता रहता है। ये इवेंट गेमर्स को आइटम के साथ-साथ डायमंड पाने का मौका भी देते हैं। गेम में एक नया इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को डायमंड और धमाकेदार आइटम दे रहा है। आइये, जानें। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Free Fire MAX में नया Hyperbook Top-Up इवेंट 20 मई, 2024 को गेम में लाइव हो गया है। यह इवें 19 जून 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Paradox Hyperbook और टोकन जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। हालांकि, इन्हें पाने के लिए गेमर्स को डायमंड खरीदने होंगे। हर बार डायमंड का एक सेट खरीदने पर अलग रिवॉर्ड मिलेगा। रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
इस तरह आप आसानी से रिवॉर्ड पा सकते हैं। प्लेयर्स को गरेना डायमंड और आइटम एक साथ पाने का मौका दे रहा है। आमतौर पर डायमंड खरीदने पर कोई रिवॉर्ड नहीं देता है। इस कारण इसे हाथ से न जानें दें और डायमंड के साथ धमाल आइटम अपने नाम कर लें। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम