Image: Free Fire MAX
Free Fire MAX में नया Damage Challenge शुरू हो गया है। इसके जरिए प्लेयर्स को फ्री में Mayhem Bat पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट Bermuda Dreams सीरीज का हिस्सा है, जिसे हाल में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में लाया गया है। इवेंट के नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए इवेंट के दौरान एक स्पेसिफिक संख्या में डैमेज से डील करना होगा। डैमेज चैलेंज में के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
फ्री फायर मैक्स में नया डैमेज चैलेंज आज यानी 31 जनवरी, 2023 से शुरू हो गया है और 6 फरवरी, 2023 तक चलेगा। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण Maythem Bat है। इसके अलावा, इवेंट के जरिये प्लेयर्स को और भी कई शानदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं। टास्क और रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है।
दी गई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डेवलपर्स ने किसी विशिष्ट मोड की घोषणा नहीं की है। प्लेयर्स अपने पसंदीदा मोड, बीआर या सीएस मोड में डैमेज से डील कर सकते हैं।
डैमेज चैलेंज के अलावा रोमांचक वेब इवेंट की भी कुछ दिन पहले शुरुआत हुई थी। इसके लिए गेमर्स को एक विशेष डायनर टोकन कलेक्ट करने होंगे। बाद में इसका उपयोग NPC को खाना परोसने के लिए किया जा सकता है। फिर वे रिवॉर्ड पा सकेंगे।