comscore

Free Fire Max: बहुत सस्ते में मिल रहा Seaside Protector बंडल, अभी ऐसे पाएं

Free Fire Max Daily Special में आज Seaside Protector बंडल हाफ प्राइस में मिल रहा है। इसके अलावा, Kemusan इमोट और Digital Dasher स्किन को भी आधे दाम में खरीदा जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 12, 2025, 09:13 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max लवर्स के लिए डेली स्पेशल सेक्शन एक बार फिर अपडेट हो गया है। इसमें आज खास बंडल, गन और पैन स्किन मिल रही है। इसके साथ ही BP S13 टोकन क्रेट, शूज और क्लासी इमोट भी मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इन सभी को आधी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यदि आप भी इन आइटम को खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपको स्पेशल स्टोर और उसमें मिलने वाले आइटम की पूरी डिटेल मिलेगी। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Daily Special

फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल सेक्शन को खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया है। इस खास स्टोर में आम गेमिंग स्टोर के मुकाबले 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर गेमिंग आइटम मिलते हैं। इसका मतलब है कि आइटम्स को आधी कीमत पर प्राप्त किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

आज स्टोर में Seaside Protector Bundle, Digital Dasher Weapon Loot Crate, Star Oracle Shoes, Roaring Flame Pan और Kemusan Emote हाफ रेट पर मिल रहे हैं। BP S13 टोकन क्रेट कम दाम में उपलब्ध है। news और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितने डायमंड में क्या मिलेगा ?

  • Seaside Protector बंडल की असल कीमत 1199 डायमंड है, लेकिन इसे 599 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है।
  • Digital Dasher वेपन लूट क्रेट 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रही है।
  • Roaring Flame पैन स्किन गेमर्स के लिए 149 डायमंड में अवेलेबल है। इसकी ओरिजनल कीमत 299 डायमंड है।
  • Kemusan इमोट 199 डायमंड की बजाय 99 डायमंड में मिल रहा है।
  • BP S13 टोकन क्रेट को 40 की जगह 20 डायमंड में हासिल किया जा सकता है।

कैसे खरीदें सभी आइटम

  • खबर में ऊपर बताए गए आइटम को खरीदने के लिए अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
  • होम स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में बने स्टोर सेक्शन में एंटर करें।
  • यहां आपको डेली स्पेशल सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप यहां से जिस आइटम को भी खरीदना चाहते हैं, उस पर टैप करके उसे खरीद सकते हैं।

नोट : फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल सेक्शन गेमर्स के लिए 24 घंटे तक लाइव रहता है। समय पूरा होने के बाद स्टोर अपडेट हो जाता है और उसमें मिलने वाले मौजूदा आइटम की जगह नए गेमिंग आइटम आ जाते हैं।