Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 21, 2025, 03:59 PM (IST)
Free Fire Max में Booyah Emote मिल रहा है। गेम डेलवपर कंपनी ने इस इमोट को डेली स्पेशल (Daily Special) सेक्शन में एड किया है। इस सेक्शन में डेली ऐसे इन-गेम आइटम्स एड किए जाते हैं, जो कि गेम में मिलना काफी रेयर है। Booyah Emote गेम का पॉपुलर इन-गेम आइटम है। इस इमोट के जरिए आप गेम में अपनी जीत की खुशी मना सकते हैं। आपको बता दें, फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स इमोट के जरिए अपने इमोशन बयां करते हैं। वेपन्स पर खर्चा करने वाले प्लेयर्स के लिए अच्छा मौका है। वह Booyah Emote को डेली स्पेशल से आज आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
Free Fire Max में Daily Special सेक्शन डेली ही अपडेट होता है। जैसे कि हमने बताया इस सेक्शन से प्लेयर्स रोजाना नए-नए आइटम्स को पा सकते हैं, वो भी आधी कीमत में। जी हां, फ्री फायर मैक्स गेम के डेली स्पेशल सेक्शन में एड सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है। ऐसें आप उन आइटम्स को हाफ रेट में क्लेम कर सकते हैं। यदि किसी आइटम की कीमत 20 डायमंड्स है, तो उसे आप 10 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 17 February 2026: गेमर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, फ्री में मिलेंगे धमाकेदार रिवॉर्ड्स
1. Booyah Emote को डेली स्पेशल सेक्शन से आज 299 डायमंड्स में पाया जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 599 डायमंड्स है।
2. Scorpio Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे आु आज 5 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।
3. Blood Buster (Head) की कीमत 499 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल सेक्शन से 249 डायमंड्स में पा सकते हैं।
4. Essential Explorer Bundle की कीमत वैसे तो 899 डायमंड्स है, जिसे आप 449 डायमंड्स में पा सकते हैं।
5. Backpack The Dark Knight की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे आप 99 डायमंड्स में पा सकते हैं।
6. Killspark Shinobi Weapon Loot Crate को 20 डायमंड्स में पा सकते हैं, वैसे इसकी कीमत 40 डायमंड्स है।