Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 01, 2025, 10:11 AM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को आज Big Smash Emote, Parachute – Chainz of the luz, Wilderness Hunter Bundle जैसे धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स इन्हें बहुत ही कम डायमंड में इन आइटम को खरीद सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena हर रोज डेली स्पेशल के तहत विभिन्न कॉस्मेटिक आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट ऑफर करता है। गेमर्स इन्हें खरीद सकते हैं। आइये, जानें आज किस आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire MAX Daily Special के तहत गेमर्स कई धमाल आइटम खरीद सकते हैं। इन आइटम को खरीदने के लिए प्लेयर्स के पास एक दिन यानी 24 घंटे का समय है। 24 घंटे के बाद सभी आइटम और उन पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर बदल जाएगा।
आज गेमर्स को बंडल, इमोट जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री