Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 01, 2025, 09:38 AM (IST)
Free Fire MAX में Booyah Pass Ring लक रॉयल आया है। इसमें प्लेयर्स को Booyah Pass Premium Plus पाने का मौका मिल रहा है। गेम में आए Booyah Pass Ring इवेंट में गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। गेमर्स के पास बहुत ही कम डायमंड खर्च करके प्रीमियम पास प्लस पास पाने का मौका है। प्लेयर्स को गेम में स्पिन करके सीधा बूयाह पास नहीं मिल रहा है। उन्हें पहले BP टोकन कलेक्ट करने होंगे। उसके बाद वे स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX Booyah Pass Ring Event आज यानी 1 जनवरी, 2025 से गेम में लाइव हुआ है। यह अगले 6 दिनों तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास पास पाने के लिए पर्याप्त समय है। वे आसानी से स्पिन करके टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। गेमर्स इस इवेंट में सस्ते में स्पिन कर सकते हैं। हर लक रॉयल की तरह इसमें भी स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर अलग-अलग संख्या में BP टोकन मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
इस तरह बहुत ही कम डायमंड में प्रीमियम प्लस पास पा सकते हैं। इस पास के तहते गेमर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड में मिलते हैं। साथ ही, इसे अनलॉक करने पर 50 एक्स्ट्रा लेवल भी दिए जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री