Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 25, 2025, 04:33 PM (IST)
Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स गेम खेलने वालों को आज गेम में Roaring Protector Gloo Wall Skin पाने का मौका मिल रहा है। इस ग्लू वॉल स्किन के जरिए आप न केवल खुद का बचाव दुश्मन से कर सकते हैं बल्कि इस वॉल के डिजाइन के जरिए दुश्मनों के बीच अपना खौफ भी पैदा किया जा सकता है। इस ग्लू वॉल स्किन के जरिए दहाड़ते शेर का चेहरा देखने को मिलता है, जो कि अपने आप में ही काफी खौफनाक है। इस ग्लू वॉल को फ्री फायर मैक्स के Daily Special सेक्शन में एड किया गया है। ग्लू वॉल स्किन के अलावा, आज इस स्टोर के जरिए आप बंडल व वेपन लूट क्रिएट आदि भी पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
Free Fire Max का Daily Special सेक्शन रोजाना अपडेट होता है। आज इस सेक्शन से आप Roaring Gloo Wall Skin और Pink Wink Bundle जैसे इन-गेम आइटम्स को आधे Diamonds में पा सकते हैं। जी हां, इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स को आप हार रेट में पा सकते हैं। दरअसल, इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आप इन्हें आधी कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप गेम में नए-नए आइटम्स पाने की चाह रखते हैं, तो आप इस स्टोर का रूख कर सकते हैं। यहां देखें आज इस स्टोर में आपको क्या कुछ मिलने वाला है। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
1. BP S8 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल स्टोर से 20 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 17 February 2026: गेमर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, फ्री में मिलेंगे धमाकेदार रिवॉर्ड्स
2. Pink Wink Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि आपको आज 449 डायमंड्स में मिल रहा है।
3. Roaring Protector Gloo Wall Skin की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे आप 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।
4. Doggo की कीमत 399 डायमंड्स है, जिसे आप 199 डायमंड्स में आज खरीद सकते हैं।
5. Wukong Bobblehead की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे आप 49 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
6. Cosmic Teleportia Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में आज खरीद सकते हैं।