Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 21, 2025, 10:04 AM (IST)
Free Fire MAX Daily Special Store में प्लेयर्स को कई आइटम मिलते हैं। इस डेली स्पेशल स्टोर की खास बता यह है कि इसमें गेमर्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे इमोट और वेपन स्किन मिलते हैं। यह उन प्लेयर्स के लिए अच्छा मौका है, जिनके पास महंगे कॉस्मेटिक आइटम खरीदने के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। प्लेयर्स स्पेशल स्टोर के जरिए सस्ते में एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं, जो उनके गेम को मजेदार बनाने के साथ-साथ जीतने में भी उनकी मदद करते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
Free Fire MAX Daily Special Store में प्लेयर्स को आज कई धमाकेदार आइटम मिल रहे हैं। इन पर 50 प्रतिशत की छूट है। हालांकि, यह ऑफर केवल आज यानी 21 मार्च, 2025 के लिए ही वैलिड है। डेली स्पेशल स्टोर के नाम से ही पता चल रहा है कि गरेना हर रोज नए-नए आइटम पर डिस्काउंट ऑफर करता है। इस कारण प्लेयर्स को समय पहते डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा लेना चाहिए। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन