Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 22, 2024, 10:52 AM (IST)
Free Fire Max में स्किन, वेपन और कैरेक्टर जैसे ढेरों आइटम्स मिलते हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा बंडल को पसंद किया जाता है। इन बंडल में प्रीमियम कॉस्टमेटिक आइटम्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप खुद को अन्य प्लेयर्स से अलग और सुंदर दिखा सकते हैं। यह गेम में अपने आप को सबसे अलग दिखाने का सबसे बढ़िया तरीका है। यदि आप भी बंडल का उपयोग करना चाहते हैं, तो हम आपको इस खबर में कुछ बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक को शानदार बना देंगे। चलिए इन बंडल पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Aurous Ascension और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Aurous Ascension बंडल बेहद शानदार है। इसमें मास्क से लेकर बॉटम और शूज तक मिल रहे हैं, जिनका उपयोग गेम में किया जा सकता है। इसके जरिए आप खुद को गेम में दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। इसके अलावा, लिजेंड्री बंडल में प्रिंटेड टी-शर्ट और सनग्लास भी दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से आप अपने लुक को बेहतर बना सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Top Gamer
टॉप गेमर लिजेंड्री बंडल में से एक है। इस बंडल के जरिए हेड के साथ-साथ टी-शर्ट, बॉटम और शूज दिए जा रहे हैं, जो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। यही कारण है कि इस बंडल को गेम में बहुत पसंद किया जाता है। इनका उपयोग करके आप अपने लुक को बेहतर बना सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स मिलने वाले बंडल पाने के लिए नीचे स्टेप फॉलो करें :-
1. सबसे पहले फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करें।
2. अपने स्मार्टफोन में गेम ओपन करें।
3. इवेंट सेक्शन में जाएं।
4. यहां से आप बंडल प्राप्त कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम डेवलपर गरेना ने हाल ही में फ्री फायर मैक्स में मोको स्टोर लाइव किया था। इसमें Mythos Fist और Scorpio Grasp फिस्ट स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। इसमें Night Blade Parang व M60 Sublime Scorpio जैसे आइटम इनाम के रूप में मिल रहे हैं। यह इवेंट 12 दिन तक एक्टिव रहेगा।