Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 13, 2025, 09:51 AM (IST)
Free Fire Max में Booyah Premier League शुरू हो गई है। इस स्पेशल गेमिंग इवेंट को खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए लाया गया है। इसमें कई सब-इवेंट जारी हैं, जिनमें से एक BP Daily Check In है, जिसमें 500 गोल्ड कॉइन के साथ-साथ गोल्ड रॉयल वाउचर और रिंग वाउचर क्लेम करने का चांस मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट से एक्सक्लूसिव वेपन स्किन भी पाई जा सकती है। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
फ्री फायर मैक्स का बीपी डेली चेक इन गेमिंग इवेंट 18 मई 2025 तक लाइव रहेगा। इस दौरान गेमर्स लॉग-इन करके Gold, Gold Royale Voucher, Ring Voucher और M1014 Cataclysm Weapon Loot Crate पा सकते हैं, जिसे अनलॉक करने पर शानदार Cataclysm वेपन स्किन मिलेगी। इससे गन का डैमेज रेट और मैगजीन का साइज बढ़ जाएगा, जिससे मैच में ज्यादा किल निकालने में आसानी होगी। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
आर्टिकल में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को क्लेम करने के लिए आसान स्टेप को फॉलो करें :
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको बीपी डेली चेक इन टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. फिर टास्क लिस्ट को देखें और उन्हें पूरा कर लें।
5. इसके बाद दोबारा इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप करें।
6. इस तरह आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 17 February 2026: गेमर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, फ्री में मिलेंगे धमाकेदार रिवॉर्ड्स