Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 23, 2024, 05:16 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को विभिन्न प्रकार की गन्स मिलती हैं। इसमें स्नाइपर राइफल्स भी शामिल हैं। फ्री फायर मैक्स में कई स्नाइपर राइफल्स मिलती हैं। सब अलग-अलग पावर के साथ आती हैं। हालांकि, अलग राइफल उकनी पावरफुल नहीं होती है। प्लेयर्स को हमेशा अपने गेमप्ले और जरूरत के अनुसार ऐसी स्नाइपर राइफल्स सिलेक्ट करनी चाहिए, जो हर स्थिति में उनके काम आए। आज हम इस आर्टिकल में गेन की बेस्ट स्नाइपर राइफल्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
फ्री फायर मैक्स की बेस्ट स्नाइपर राइफल्स की लिस्ट में kar98k का नाम भी शामिल है। अच्छी लूट लोकेशन पर यह गन प्लेयर्स को आसानी से मिल जाती है। इस गन का डैमेज बहुत ज्यादा 90 है। गन में कुल 5 बुलेट्स आ जाती हैं। गन की रेंज 84 है। डैमेज के अलावा इसकी आर्मर पेनिट्रेशन भी शानदान माना जाता है। हालांकि, हेडशॉट के दौरान Kar98k अपने निचले हेडशॉट मल्टीप्लायर के कारण एक हिट में दुश्मन का खात्मा नहीं कर सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
बेस्ट स्नाइपर राइफल्स की लिस्ट में दूसरा नाम M24 का है। प्लेयर्स इसे काफी पसंद करते हैं। डैमेज के साथ-साथ एक्यूरेसी के मामले में भी यह एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप अग्रेसिव प्लेयर हैं तो kar98k की जगह M24 का यूज कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
Free Fire MAX में Arctic Warfare Magnum (AWM) को बेस्ट स्नाइपर राइफल्स में एक माना जाता है। यह गन प्लेयर्स को एयरड्रॉप में मिल जाती है। गन एक या दो शॉट में ही दुश्मनों का काम खत्म कर देती है। इस गन की रेंज 91 और एक्यूरेसी 90 है। इसका डैमेज रेट भी बाकी गम्स की तरह काफी अच्छा है, लेकिन इसमें कवर्ट हेडशॉट बोनस डैमेज भी है। इस गन की एक मात्र खामी बस यह है कि इसे केवल एयरड्रॉप्स से ही पाया सकते हैं।
ये तीनों स्नाइपर राइफल्स आसानी से दुश्मन को मार गिरा सकती हैं। इससे आपकी रैंक भी गेम जल्द बढ़ेगी। अगर आप स्नाइपर राइफल्स का यूज कर रहे हैं तो इन पर विचार जरूर करें। s