Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 29, 2024, 02:43 PM (IST)
Free Fire Max में कैरेक्टर, पेट और गन स्किन जैसे फाइटिंग आइटम्स मिलते हैं, जिनसे जीत सुनिश्चित होती है। इन आइटम के अलावा, गेम कॉस्मेटिक आइटम्स जैसे बंडल, पेट व पैराशूट स्किन आदि भी मिलते हैं। इनका उपयोग करके आप खुद को अन्य खिलाड़ियों से बेहतर दिखा सकते हैं। हम आपको आज इस गेमिंग आर्टिकल में चुनिंदा पैराशूट स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी लैंडिंग को मजेदार और क्लासी बना देंगी। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
विंग ऑफ डाउन पैराशूट स्किन दिखने में शानदार लगती है। इस स्किन में डार्क ग्रीन और येलो कलर का इस्तेमाल किया गया है। इस पर Eagle बनी है, जो दिखने में बहुत अग्रेसिव है। इस स्किन को गेम स्टोर से केवल 99 डायमंड में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
जैसा कि नाम से प्रतित होता है कि इस पैराशूट स्किन का डिजाइन बहुत खतरनाक है। इस पर दहाड़ता हुआ टाइगर बना है, जिसके आसपास येलो कलर है। इस पर ब्लैक कलर की स्ट्राइप भी हैं। इसका यूज करके आप लैंडिंग के दौरान खुद को जबरदस्त लुक दे सकते हैं। इसकी कीमत भी ऊपर वाली स्किन की तरह 99 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
यह पैराशूट फुटबॉल लवर्स के लिए है। इस पर फुटबॉल बनी है और उस पर 10 नंबर लिखा है। इसको लाल रंग मिला है। गेमिंग स्टोर से इस पैराशूट स्किन को 99 डायमंड खर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है।
फ्री फायर मैक्स में डॉग लवर्स को ध्यान में रखकर भी पैराशूट स्किन जोड़ी गई है। इस स्किन पर क्यूट डॉगी बना है और इस पर कई कलर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में सुंदर लगती है। इसकी कीमत 99 डायमंड है।
Demonic Grin स्किन दिखने में बहुत डरावनी है। इस पर एक राक्षस बना है। इस स्किन को भी 99 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है।