Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 18, 2024, 05:35 PM (IST)
Free Fire MAX में कई गन स्किन मिलती हैं। ये गन स्किन वेपन की पावर को बढ़ाते हैं। कोई गन स्किन वेपन की मैग्जीन साइज बढ़ाती है तो कुछ डैमेज बेहतर करने में मदद करती है। प्लेयर्स को गन स्किन खरीदते या यूज करते समय इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे गन की किस पावर को बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गन दुश्मनों का अच्छा डैमेज दे तो आपको कुछ चुनिंदा गन स्किन का यूज करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
फ्री फायर मैक्स की लोकप्रिय गन स्किन में से एक FAMAS – Demonic Grin का यूज प्लेयर्स दुश्नमनों को ज्यादा डैमेज देने के लिए कर सकते हैं। यह गन स्किन सिंगल बुलेट पर काम करती है। इस स्किन का यूज करके दुश्मनों का ज्यादा से ज्यादा डैमेज किया जा सकता है। प्लेयर्स इस गन स्किन की मदद से दोगुना डैमेज दे सकते हैं। वहीं, इसकी मदद से रेट ऑफ फायर में भी बढ़ोतरी होती है। हालांकि, प्लेयर्स को इससे रीलोड स्पीड में भी थोड़ा नुकसान हो सकता है। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
यह भी फ्री फायर मैक्स की जबरदस्त स्किन में से एक है। यह प्लेयर्स के बीच पसंदीदा स्किन में से एक है। SCAR गन का यूज क्लोज, लॉन्ग और मिड तीनों रेंज की फाइट के लिए किया जा सकता है। इसके डैमेज को दोगुना करने में गन स्किन मदद करती है। इससे रेट ऑफ फायर भी दोगुना होता है। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!
बेहतर डैमेज के लिए गेमर्स को MP04 का यूज करना चाहिए। यह सबसे पावरफुल SMG गन में से एक है। प्लेयर्स इन गन की मदद से आसानी से किल पा सकते हैं। क्लोज और मिड दोनों रेंज की फाइट में यह गन स्किन अच्छा करती है। रेड कलर की कोबरा स्किन प्लेयर्स को बहुत काफी पसंद आती है। ये दुश्मनों को दोगुना डैमेज देती है। इससे रेट ऑफ फायर में भी बढ़ोतरी होती है। हालांकि, रीलोड स्पीड कम देखने को मिल सकती है। कई मायनों में ये तीने गन स्किन दुश्मनों को जबरदस्त डैमेज पहुंचाकर आपको जीतने में मदद करती हैं। इनकी यूज जरूर करना चाहिए।