Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 14, 2025, 09:20 AM (IST)
AI
Free Fire Max में मिलने वाले Kassie और Oscar जैसे कैरेक्टर बहुत पावरफुल हैं। इनका उपयोग से मैच में दुश्मन को नॉक आउट करके जीत अपने नाम की जा सकती है। इन्हें अनलॉक करने के लिए अच्छे-खासे Diamonds खर्च करने पड़ते हैं। इस वजह से ज्यादातर गेमर्स कैरेक्टर अनलॉक करने के लिए कई बार सोचते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें बिना डायमंड के भी खरीदा जा सकता है। जी हां, आप Gold के जरिए भी कैरेक्टर को पा सकते हैं। हम आपको यहां 10,000 गोल्ड में मिलने वाले टॉप कैरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Koda
Koda फ्री फायर मैक्स का लेटेस्ट कैरेक्टर है। यह Aurora Vision नाम की पावर के साथ आता है। इसकी खूबी है कि यह आपकी मूवमेंट स्पीड को बढ़ा देता है और कवर लेने के दौरान दुश्मन की लोकेशन का भी पता लगाता है। इससे किल निकाला बहुत आसान हो जाता है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Oscar
फ्री फायर मैक्स गेमर्स के बीच Oscar बहुत लोकप्रिय है। इस कैरेक्टर की पावर Valliant Dash है। यह एक बार में विरोधी की ग्लू वॉल को तोड़कर उसे बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसकी कीमत 10,000 Gold Coins है और इसे भी गेम स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Orion
Orion कैरेक्टर डिफेंसिव गेमर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी खासियत है कि यह आपके आसपास प्रोटेक्शन लेयर बनाता है, जिससे दुश्मन जरा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। साथ ही, उसकी HP भी सोख लेता है। इसे भी अन्य कैरेक्टर्स की तरह गेम में स्टोर में जाकर हासिल किया जा सकता है।
Lila
Lila गेम की काफी कूल कैरेक्टर है, जो Gloo Strike पावर के साथ आती है। यह मैच के दौरान Assult और Marksman राइफल से निकलने वाली बुलेट को गति को कम कर देती है, जिससे आपकी हेल्थ बहुत कम होती है। इसके अलावा, यह अतिरिक्त ग्लू वॉल भी प्रदान करती है।