Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 13, 2024, 05:26 PM (IST)
Free Fire MAX में जीतने के लिए प्लेयर्स को अच्छी स्ट्रेटजी के साथ-साथ सही कैरेक्टर और वेपन की भी जरूरत होती है। लोकप्रिट बैटल रॉयल गेम में अलग-अलग पावर या स्किल वाले कई कैरेक्टर मिलते हैं। इस कारण प्लेयर्स को कैरेक्टर सिलेक्ट करते समय यह ध्यान रखना होगा कि वे कहां उनका यूज करने वाले हैं। उसके बाद ही कैरेक्टर की पावर देखकर सिलेक्ट करें। आज हम यहां ऐसे कैरेक्टर की बात करने वाले हैं, जो प्लेयर्स को फैक्ट्री चैलेंज जीतने में मदद करेंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
Free Fire MAX के जबरदस्त कैरेक्टर्स की लिस्ट में K का नाम भी आता है। इसे फैक्ट्री चैलेंज के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसकी पावर का नाम Master of All है। इस कैरेक्टर में जिउ-जित्सु और साइकोलॉजी मोड मिलते हैं। प्लेयर्स इन दोनों मोड्स में अलग-अलग पावर का फायदा मिलता है। इससे EP को HP में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसका कूलडाउन 6 सेकेंड्स है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
Wukong कैरेक्टर फ्री फायर मैक्स के बेस्ट और लोकप्रिय कैरेक्टर में से एक है। नए और प्रो प्लेयर्स इसका यूज फैक्ट्री चैलेंज जीतने में कर सकते हैं। इसके पास Camouflage नाम की पावर होती है। एक एक्टिव पावर वाला कैरेक्टर है। इसकी पावर का यूज करने के लिए गेमर्स को बटन को दबाकर करना होगा। बटन दबाते ही 15 सेकेंड के लिए यह झाड़ी में बदल जाता है। इसका कूलडाउन 200 सेकेंड्स है। इससे मूवमेंट स्पीड में भी 5 प्रतिशत की गिरावट आती है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए प्लेयर्स DJ Alok का भी यूज कर सकते हैं। इसके पास Drop the beat नाम की एक्टिव पावर होती है। अग्रेसिव प्लेयर्स को इस कैरेक्टर का यूज करना चाहिए। यह कैरेक्टर 5 मीटर के अंदर मूवमेंट स्पीड को 15 प्रतिशत बढ़ाता है। इतना ही नहीं, इसके साथ 10 सेकेंड्स तक 3 HP मिलते हैं। इसका कूलडाउन टाइम 45 सेकेंड्स है। फैक्ट्री चैलेंज के लिए इसकी गिनती दमदार कैरेक्टर की लिस्ट में होती है। यहां बताए गए कैरेक्टर का यूज करके फैक्ट्री चैलेंज को जीतना प्लेयर्स के लिए आसान हो जाएगा।