comscore

Free Fire MAX की ये गन्स देती हैं सबसे ज्यादा डैमेज, दिलाएंगी जीत

Free Fire MAX में कई गन्स मिलती हैं, इनका डैमेज भी अच्छा होता है। कई प्लेयर्स को अधिक डैमेज वाली गन अच्छी लगती हैं ताकि वे दुश्मनों को आसानी से मार गिराएं।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 15, 2024, 04:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में कई गन्स मिलती हैं। हर गन एक अलग पावर के साथ आती है। कुछ गम एक्यूरेसी के मामले में बेहतर होती हैं तो किसी की रेंज अच्छी होती है। वहीं, कुछ गन्स ऐसी होती हैं, जो जबरदस्त डैमेज देती हैं। इनसे दुश्मनों को आसानी से मारा जाता सकता है। आपको गन सिलेक्ट करते समय ध्यान रखना होगा कि आपको किस प्रकार की गन चाहिए। अगर आपको ज्यादा डैमेज वाली गन चाहिए तो यहां कुछ ऑप्शन बताए गए हैं। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire MAX Best Gun for Damage

AWM

फ्री फायर मैक्स में AWM को काफी पसंद किया जाता है। यह एक जबरदस्त गन है। इसका डैमेज 90 का है। इस गन की रेंज 91 है। बता दें कि इसमें पहले से ही 8x स्कोप लगा होता है। इसका कारण आपको लॉन्ग रेंज वाली फाइट में आसानी से जीत मिलेगी। इस गन को केवल एयरड्रॉप से ही पाया जा सकता है। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

MB2B

इस गन की रेंज बहुत अच्छी है। हालांकि, रेंज के साथ-साथ प्लेयर्स के बीच यह अपने डैमेज के लिए भी जानी जाती है। इसकी रेंज 85 और डैमेज 90 है। यह लॉन्ग रेंज फाइट में आपकी काफी मदद कर सकती है। रेंज और डैमेज के अलावा इसका आर्मर पेनिट्रेशन भी गजब है। news और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

SKS

Free Fire MAX में SKS को भी काफी प्लेयर्स पसंद करते हैं। यग गन कई मामले में अच्छी है। रेंज और रेट ऑफर फायर में यह गन काफी अच्छी है। इसमें पहले से ही 4x स्कोप लगा मिलता है। इसका रेट ऑफ फायर 82 और रेंज भी 82 ही है।

Kar98k

AWM की तरह इस गन के साथ भी 8x स्कोप लगा हुआ मिलता है। यह गन 90 का डैमेज पहुंचाती है। इस लोकप्रिय गन में 5 बुलेट्स मिलती हैं। इसे लूट में आसानी से पा सकते हैं।

SVD (Dragunov)

फ्री फायर मैक्स में SVD (Dragunov) गेमर्स के बीच लोकप्रिय गन है। यह 89 का डैमेज देती है। ये रेयर गन में गिनी जाती है और इसे एयरड्रॉप से ही पा सकते हैं। इसमें 4x स्कोप लगा होता है। मिड और लॉन्ग रेंज दोनों तरह की फाइट के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इन गन्स की मदद से आप आसानी से अपने दुश्मनों का खात्मा कर सकते हैं।