Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 19, 2023, 03:47 PM (IST)
Free Fire MAX में वेपन स्किन बहुत पावरफुल होती हैं। ये वेपन को न सिर्फ यूनिक विजुअल इफैक्ट देती हैं। बल्कि उन्हें पावरफुल भी बनाती हैं। इस कारण प्लेयर्स हमेशा स्किन की तलाश में लगे रहते हैं। इन्हें पाना आसान बात नहीं है। इनकी बहुत अधिक मांग होती है। इस कारण डेवलपर Garena समय-समय पर लक रॉयल में नई-नई स्किन्स लाता रहता है। हालांकि, प्लेयर्स के लिए सही स्किन सिलेक्ट करना भी एक मुश्किल टास्क है। इस कारण हम आज यहां फ्री फायर मैक्स की पांच बेस्ट इवो गन स्किन्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
MP40 प्रीडेटरी कोबरा स्किन अच्छी इवो स्किन में से है। इसका डिजाइन कोबरा सांप पर बेस्ड है।इसमें लाल और काले रंग की स्कीम देकने को मिलती है। इससे वेपन की नोक पर सांप के नुकीले दांत और एक चमकती हुई आंख दिखती है। यह स्किन वेपन के डेमेज काउंट और रेट ऑफ फायर को बढ़ाता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
ग्रोजा का बैंग पॉपब्लास्टर फ्री फायर मैक्स में बेस्ट ईवो गन स्किन में से एक है। इसमें फंकी लुक आता है। इस ईवो गन स्किन का यूज करने से दुश्मनों को तब अधिक नुकसान होगा, जब आपके पास उनसे ज्यादा एचपी काउंट होगा। इसके अलावा, यह रेट ऑफ फायर को भी बढ़ा देती है, लेकिन स्पीड कम हो जाती है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
FAMAS की डेमोनिक ग्रिन स्किन भी टॉप और लोकप्रिय स्किन में शामिल है। स्किन में एक रस्सी होती है, जो दो राक्षसों के सिर को जोड़ती है। इसका यूज करने पर भागने वाले दुश्मनों को अतिरिक्त नुकसान होगा। इसके अलावा, इसका डेमेज और रेट ऑफ फायर को बढ़ाती है। हालांकि, यह आपके वेपन की प्री-लोड स्पीड को थोड़ा कम कर देती है।
ब्लू फ्लेम ड्रेको फ्री फायर में सबसे अधिक मांग वाली स्किन में से एक है। इसमें वेपन से निकलने वाली बैंगनी और नीली आभा के साथ ड्रैगन जैसा डिजाइन है। यह ग्लू वॉल को होने वाली डैमेज को डील करती है। इसके अलावा, ब्लू फ्लेम ड्रेको स्किन AK47 की दी गई डैमेज और रेट को बढ़ा देती है।
Free Fire MAX ने MP40 SMG के लिए एक नई क्रोमासोनिक स्किन पेश की है। इसमें रंगीन और इफेक्ट आते हैं। इसका यूज करने पर आपके दुश्मनों को अतिरिक्त नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा, स्किन आपके MP40 की फायरिंग दर और आर्मर पेनेट्रेशन है।