comscore

Free Fire Max Bermuda मैप की सबसे मुश्किल लोकेशन, नए प्लेयर्स भूलकर भी न करें लैंड

Free Fire Max के Bermuda मैप में कई लोकेशन ऐसी हैं, जहां अच्छी लूट मिलती है। हालांकि, इन स्थान पर सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। हम नीचे इन ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 12, 2024, 09:51 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max का Bermuda बहुत पॉपुलर मैप है
  • इसमें ज्यादातर प्लेयर्स खेलना पसंद करते हैं
  • यहां कई लोकेशन हैं, जहां सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में कई मैप मिलते हैं। इनमें सबसे खास Bermuda है। इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और खेला भी जाता है। यह पुराने मैप्स में से एक है। इसमें कई ऐसी लोकेशन हैं, जहां सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। इन जगहों पर लैंड करते ही ज्यादातर नए खिलाड़ी नॉक आउट हो जाते हैं। हम इस गेमिंग आर्टिकल में ऐसे ही स्थान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। चलिए डालते हैं एक नजर… news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Bermuda Map Most Difficult Locations

Clock Tower

क्लॉक टावर गेम की टॉप हॉट ड्रॉप लोकेशन है। इस जगह पर प्रो प्लेयर्स और उनकी पूरी टीम लैंड करती है, जिस वजह से गेम में बने रहना बहुत कठिन हो जाता है। यहां खिलाड़ी आते ही नॉक आउट हो जाते हैं। नए गेमर्स को इस लोकेशन को दूर रहना चाहिए। इसकी बजाय उन्हें दूर दराज वाले इलाकों में लैंड करके लूट कलेक्ट करनी चाहिए। ऐसा करने से गेम में बने रहने में मदद मिलेगी। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Bimasakti Strip

फ्री फायर मैक्स के बरमूडा मैप में यह लोकेशन बीच में है। यहां पर अच्छी लूट मिलती है। यही कारण है कि इस स्थान पर प्लेयर्स की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से यहां लैंड करके सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। अगर आपने अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो यह लैंड करने का रिस्क न उठाएं। news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Factory

फ्री फायर मैक्स की इस जगह पर बड़ी-बड़ी इमारते हैं और यहां पर लूट की बिल्कुल भी कमी नहीं है। इस वजह से अधिकतर गेमर्स यहां लैंड करना पसंद करते हैं। इससे गेमर्स के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। नए खिलाड़ी आते ही बाहर हो जाते हैं। इस तरह की लोकेशन से नए प्लेयर्स को दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से गेमिंग स्किल बेहतर होगी और बने रहने में बहुत मदद मिलेगी।