Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 03, 2024, 07:20 PM (IST)
Free Fire MAX में भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में प्लेयर्स को अपने सामने वाले दुश्मनों को मार गिराना होता है, जिसके लिए कई आइटम्स की जरूरत होगी। दुश्मन को मात देने के लिए जहां वेपन्स की जरूरत पड़ती है, वहीं दुश्मन से खुद को बचाने के लिए भी गेम में कई आइटम्स मौजूद है। इनमें से सबसे स्पेशल आइटम ग्लू वॉल स्किन का है। ग्लू वॉल स्किन आपके और आपके दुश्मन के बीच एक दीवार बना देता है, जिससे दुश्मन आप पर वार नहीं कर पाता। इसके अलावा, गेम में घायल प्लेयर्स को ठीक होने के लिए भी ग्लू वॉल स्किन की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी फ्री फायर मैक्स गेम को खेलना पसंद करते हैं, तो आपको अपने पास कुछ ग्लू वॉल स्किन रखनी चाहिए। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
आज हम आपको Free Fire MAX गेम में जुड़ी 3 नई ग्लू वॉल स्किन की जानकारी देने जा रहे हैं। इन ग्लू वॉल स्किन को आप महज 599 डायमंड्स में गेम में खरीद सकते हैं। साथ ही इन नई ग्लू वॉल स्किन में आपको आकर्षित डिजाइन भी मिलेगा। यह ग्लू वॉल स्किन आपके और आपके दुश्मनों के बीच एक शील्ड बना देता है, जिससे आप दुश्मन के वार से बच सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Dragon Bite ग्लू वॉल स्किन को Free Fire Max में कुछ समय पहले ही एड किया गया है। हाल ही में Wall Royale इवेंट जोड़ा गया था। इस इवेंट में आप इस ग्लू वॉल स्किन को स्पिन करके पा सकते थे। वहीं, अब इस ग्लू वॉल स्किन की कीमत 399 डायमंड्स है। यह ग्लू वॉल स्किन देखने में काफी अट्रैक्टिव है, जिसमें खतरनाक ड्रैगन का चेहरा देखने को मिलता है। यह ड्रैगन अपने मुंह से आग उगल रहा है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Digi Smiley फ्री फायर मैक्स का नया ग्लू वॉल स्किन है। इसकी कीमत भी 399 डायमंड्स है। इस ग्लू वॉल स्किन का लुक भी काफी अलग है। इसमें आपको कलरफुल डिजाइन व स्माइली देखने को मिलते हैं।
Aurora Core भी फ्री फायर मैक्स का एक पसंदीदा ग्लू वॉल स्किन है। इस ग्लू वॉल स्किन की कीमत भी 599 डायमंड्स है।