comscore

Free Fire Max के 3 बेस्ट ग्लू वॉल स्किन, दुश्मन की आंख में झोंकेंगे धूल

Free Fire Max गेम में दुश्मन को मारने से ज्यादा जरूरी है खुद का बचाव करना। गेम में खुद का बचाव करने के लिए आप ग्लू वॉल स्किन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां देखें 3 सबस बढ़िया ग्लू वॉल स्किन की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 09, 2024, 08:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max की 3 सबसे बढ़िया ग्लू वॉल स्किन
  • गेम में दुश्मन से करेंगे आपका बचाव
  • दुश्मन की आंख में झोंकेंगे धूल
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max गेम को जीतने के लिए अक्सर प्लेयर अच्छे वेपन की तलाश में रहते हैं। हालांकि, इस गेम में सिर्फ दुश्मन को मार गिराना ही जरूरी नहीं है बल्कि गेम में आगे बढ़ने के लिए खुद को सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको अपनी इन-गेम करंसी डायमंड्स सिर्फ वेपन्स पर ही नहीं खर्च करनी चाहिए। वेपन्स के अलावा, आप खुद के बचाव के लिए एक अच्छी ग्लू वॉल स्किन भी खरीद सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Gloo Wall Skin के जरिए प्लेयर्स कई तरह से अपना बचाव कर सकता है। कई बार दुश्मन आपको मारने के लिए आते हैं, ऐसे में आप ग्लू वॉल स्किन की मदद से अपने और दुश्मन के बीच एक दीवार बना सकते हैं। इस दीवार के जरिए दुश्मन आपको मार नहीं पाता। इसके अलावा, कई बार आप कई दुश्मनों से घिर जाते हैं, ऐसे में ग्लू वॉल स्किन के जरिए आप न केवल खुद का बचाव कर सकते हैं बल्कि दुश्मन को चकमा देकर किसी अन्य दिशा में निकल सकते हैं। दीवार होने की वजह से दुश्मन को पता नहीं चलेगा कि आप कहां निकल गए। आइए जानते हैं Free Fire Max के 3 लेजेंडरी ग्लू वॉल स्किन के बारे में जिस पर आपको अपने डायमंड्स जरूर खर्च करने चाहिए। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Cobra Strike Gloo wall Skin

Cobra Strike फ्री फायर मैक्स का सबसे फेमस ग्लू वॉल स्किन है, जिसे आप 599 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। इस ग्लू वॉल स्किन का डिजाइन काफी खतरनाक है, जिसमें आपको कोबरा का चेहरा देखने को मिला है। इस ग्लू वॉल स्किन के बीचोबीच कोबरा अपना मुंह खोले डसते हुए दिखाई देता है। news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

Hysteria Gloo Wall Skin

Hysteria भी फ्री फायर मैक्स की पॉपुलर ग्लू वॉल स्किन में से एक है। इस ग्लू वॉल स्किन में आपको व्हाइट और पर्पल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसके बीच में शैतान चेहरा मुस्कुराते हुए दिखता है। इस ग्लू वॉल स्किन को आप कई बार फ्री फायर मैक्स के इवेंट में फ्री भी पा सकते हैं। वैसे इस ग्लू वॉल स्किन की कीमत 399 डायमंड्स है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Power of Love Gloo Wall skin

Power of Love ग्लू वॉल स्किन को आप फ्री फायर मैक्स में 399 डायमंड्स खर्च करके खरीद सकते हैं। यह एक पिंक कलर का ग्लू वॉल स्किन है, जिसके बीचोबीच पावर ऑफ लव लिखा है। वहीं, हार्ट शेप के ऊपर एक ताज बना हुआ है। इसके साइड्स में बड़े-बड़े पंख देखने को मिलते हैं। इस ग्लू वॉल स्किन को वैलेंटाइन के मौके पर पेश किया गया था, जो कि प्लेयर्स को काफी पसंद आया है।