Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 10, 2023, 01:39 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में दिवाली के मौके पर कई नए इवेंट जुड़े हैं। इसमें प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड के तौर पर धमाल आइटम मिल रहे हैं। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेम में 100% Bonus Top-Up लाने वाला है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड खरीदने पर 100 प्रतिशत बोनस मिलेगा। इसका मतलब है फ्री फायर मैक्स में 100% बोनस टॉप-अप इवेंट से डायमंड खरीदने पर बोनस के रूप में दोगुना अमाउंट दिया जाएगा। बोनस के रूप में मिलने वाले डायमंड से प्लेयर्स कुछ भी खरीद सकते हैं। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Garena Free Fire MAX का यह इवेंट 11 नवंबर, 2023 से शुरू हो जाएगा। यह 17 नवंबर, 2023 तक चलेगा। इस इवेंट में शामिल होने के लिए कम से कम 100 डायमंड खरीदने होंगे। प्लेयर्स इन-गेम स्टोर के जरिए डायमंड खरीद सकते हैं। एक बार जब प्लेयर खरीदारी कर लेते हैं, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर बोनस डायमंड मिल जाएंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
बोनस के तौर पर मिले डायमंड का यूज फ्री फायर मैक्स गेम स्टोर में कैरेक्टर, वेपन और कॉस्मेटिक सहित कुछ भी खरीदने के लिए किया जा सकता है। यह प्लेयर्स के लिए डायमंड का स्टॉक करने और आइटम्स पर कुछ बेहतरीन सौदे पाने का एक शानदार अवसर है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इस तरह आप आसानी से इवेंट के जरिए बोनस डायमंड पा सकते हैं। आमतौर पर इन-गेम स्टोर से डायमंड खरीदने पर कोई रिवॉर्ड या बोनस नहीं मिलता है। डायमंड प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि इसके जरिए वे कई कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। ये आइटम गेम को मजेदार बनाने के साथ-साथ जीतने में भी गेमर्स की मदद करते हैं। इस कारण प्लेयर्स को बोनस में मिल रहे डायमंड के मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।