Written By Harshit Harsh
Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Dec 07, 2023, 09:14 PM (IST)
Free Fire India गेम को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर ने गेम की लॉन्चिंग को टाल दिया था। अब इस गेम की लॉन्चिंग की उम्मीद खत्म हो गई है। फ्री फायर गेम को भारत में पिछले साल 14 फरवरी को बैन किया गया था। गेम बैन होने के बाद से प्लेयर्स इस बैटल रॉयल गेम का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, गरेना के फ्री फायर मैक्स को गूगल प्ले स्टोर से नहीं हटाया गया था। इस गेम को अभी भी आप खेल सकते हैं। फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के गेम-प्ले में कोई अंतर नहीं है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
गरेना ने अगस्त में फ्री फायर इंडिया गेम को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए गरेना ने कई भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के साथ ट्रेलर जारी किया था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, बैडमिंडन स्टार साइना नेहवाल समेत कई खिलाड़ी ने इस गेम को प्रमोट किया था। इसका ट्रेलर जारी होने के बाद प्लेयर्स को इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद थी। गेम को दोबारा लॉन्च करने की घोषणा करने के बाद गेम डेवलपर ने बताया था कि इस गेम का सर्वर भारत में ही रखा जाएगा। इसके अलावा इसकी प्राइवेसी पॉलिसी भी प्ले स्टोर पर लिस्ट की थी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
गेम लॉन्चिंग की घोषणा के साथ ही प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया था। ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) में महेन्द्र सिंह धोनी का रियल लाइफ थाला कैरेक्टर भी आएगा। इसका टीजर भी सामने आया था। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
– गरेना फ्री फायर इंडिया गेम को गूगल प्ले स्टोर से हटाने की बड़ी वजह गूगल गाइडलाइंस पर खड़ा नहीं उतरना हो सकता है।
– इसके अलावा गेम को लोकलाइज्ड करने में अभी और समय लगता, जिसकी वजह से इस गेम को शायद हटा लिया गया हो।
– यही नहीं, एक बार फिर से सिक्योरिटी कंसर्न की वजह से भी गूगल ने इस गेम को हटा लिया होगा।
अभी यह साफ नहीं है कि Free Fire India को दोबारा गूगल प्ले स्टोर पर लाया जाएगा या नहीं। इसके अलावा गेम लॉन्चिंग को लेकर भी संशय बना हुआ है।