Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2025, 01:19 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में समय-समय पर सेफ जोन कम होता रहता है। इसमें सर्वाइव करने के लिए जोन में पहुंचना बहुत जरूरी है। ज्यादातर नए खिलाड़ी सेफ जोन से बाहर रहकर नॉक आउट हो जाते हैं। यदि आप भी बीजीएमआई खेलते हैं और सही वक्त पर सेफ जोन में नहीं पहुंच पाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का साबित होने वाला है, क्योंकि हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके काम आएंगे। इन्हें फॉलो करने से आपके लिए सेफ सर्किल में पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI के सेफ जोन में सुरक्षित रहना है, तो मैप के बीचो-बीच लैंड करें। इससे आपको अच्छी लूट मिलेगी और सेफ जोन में बने रहने में आसानी होगी। साथ ही, बीच-बीच में किल भी मिलते रहेंगे। ध्यान रखें कि भूलकर भी मैप के अंत या फिर शुरुआत में लैंड न करें। ऐसा करने से आपके बाहर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
गेम में मिलने वाले व्हीकल का इस्तेमाल करके मैप में कहीं भी तेजी पहुंचा जा सकता है। यदि सेफ जोन कम हो रहा हो, तो कार या फिर बाइक में से किसी वाहन का उपयोग जरूर करें। इससे आप समय रहते सेफ जोन में पहुंच जाएंगे। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
बीजीएमआई में मिलने वाले ग्रेनेड से दुश्मनों को केवल नॉक आउट करने में आसानी नहीं होती बल्कि घातक हमले बचा जा सकता है। साथ ही, विरोधियों को ग्रेनेड के जरिए चकमा देकर सेफ जोन में पहुंचा जा सकता है। अगर आप किसी फाइट में उलझे हैं और सेफ जोन कम हो रहा है, तो दोनों में से किसी एक ग्रेनेड का उपयोग जरूर करें। इससे दुश्मन का ध्यान भटक जाएगा और आपको बचकर निकलने का मौका मिल जाएगा।