Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 26, 2024, 03:24 PM (IST)
BGMI खेलले वाले प्लेयर्स के लिए गेम जीतना आसान बात नहीं है। गेमर्स को जीतने के लिए गेम के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। साथ ही, उन्हें पास आगे बढ़ते रहने के लिए एक सही स्ट्रेटजी का होना जरूरी है। हालांकि, नए प्लेयर होने की वजह से गेमर्स को कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। आज हम इस आर्टिकल में प्लेयर्स को कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जो उनके काफी काम आएंगे। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI का पहला और सबसे जरूरी नियम है कि पहले प्लेयर्स जितना लूट सकते हैं, लूट लें और फिर लड़ें। हालांकि, जैसे ही आपको अपनी पहली बंदूक मिलती है। लड़ाई शुरू करना आपके लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन दुश्मन से सीधे भिड़ने से पहले बेहतर हथियारों की तलाश करें। अगर आपके पास अच्छे हथियार नहीं हैं और आप किसी को अपने करीब आते हुए सुनते हैं, तो उनसे भिड़ने से बेहतर है कि भाग जाएं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
नए प्लेयर्स के लिए रिसोर्स का स्टॉक करना ही काफी नहीं है। उनके साथ वेपन होना भी जरूरी है। गेमर्स को हमेशा अपने रिसोर्स पर नजर रखना चाहिए। कब किसका यूज करना है, इसपर ध्यान दें। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास एक फर्स्ट एड किट और बहुत सारी पट्टियां हैं और आप खेल के बीच में खुद को घायल पाते हैं, तो पट्टियों का यूज करना करना अच्छा ऑप्शन है। आपको फर्स्ट एड किट बुरी हालत के लिए बचाकर रखनी चाहिए, क्योंकि वह मुश्किल से मिलती है। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
बीजीएमआई की दुनिया में फंस जाना और हर कुछ मिनटों में छोटे होते जाने वाले सर्कल पर नजर रखना प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी है। इस सर्कल के अंदर रहना जरूरी है और आपको अपनी स्क्रीन के ऊपरी राइट साइड में अपनी नजर रखनी चाहिए। साथ ही, हमेशा सर्कल के बीच में रहने की कोशिश करें।