Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 31, 2023, 03:16 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) एक्शन-पैक्ड गेम्स में से एक है। इसमें प्लेयर्स गेम के आखिर तक सर्वाइव करके चिकन डिनर जीतना चाहते हैं, लेकिन ज्यादातर ऐसा नहीं कर पाते हैं। गेम के फाइनल सर्किल में आकर आउट हो जाते हैं। अगर आप भी बीजीएमआई के फाइनल सर्किल में पहुंच जाते हैं, लेकिन सर्वाइव नहीं कर पाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपको फाइल सर्किल में जीत हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
बीजीएमआई के फाइनल सर्किल में आपकी पोजीशन आपकी जीत निर्धारित करती है। आखिरी सर्किल के दौरान ऐसी जगह खोंजें, जहां आप छिपे रह सकें। इससे फायदा यह होगा कि दुशमन आपको नहीं देख पाएंगा और आपको उसे आसानी से मार सकेंगे। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
फाइनल सर्किल में गन एमो और ग्रेनेड की कमी से आप जल्दी आउट हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में आइटम्स का होना जरूरी है, खासकर जब आपके पास सुरक्षा के लिए कवर न हो। इनके जरिए गेम के आखिर चरण में आसानी जीत हासिल की जा सकती है। हमेशा गेम के दौरान गन एमो और ग्रेनेड कलेक्ट करते रहें। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
बीजीएमआई के फाइनल सर्किल में जीत करने के लिए गन एमो और ग्रेनेड की पर्याप्त मात्रा के साथ सही वेपन का होना भी बहुत जरूरी है। अंतिम चरण में सिंगल शॉट वाली गन की जगह AKM, M416, Scar-L और UMP45 जैसी असॉल्ट गन के साथ सब-मशीन गन का इस्तेमाल करें। इससे आप आसानी से अपने दुशमनों को मार गिरा सकेंगे।
फाइनल सर्किल में अपने टीम के सदस्यों के साथ दुश्मन की स्थिति और अपनी स्थिति के बारे में कम्युनिकेट करते रहें, जिससे टीम के सदस्यों के लिए आपकी मदद करना काफी आसान हो जाएगा। इससे आप फाइट के दौरान सही निर्णय ले सकेंगे और चिकन डिनर जीतने में काफी आसानी होगी।
फाइनल सर्किल में अलर्ट रहकर दुशमन की हर गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। इससे आप दुशमन को आसानी से मार गिरा सकेंगे।