Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 19, 2025, 04:19 PM (IST)
BGMI Solo Vs Squad: बीजीएमआई जबरदस्त एक्शन गेम है। इसमें सर्वाइव करने के लिए लगातार फाइट जीतनी पड़ती हैं। टीम के साथ हो, तो जीतना आसान हो जाता है, लेकिन अकेले खेलते हुए पूरे स्क्वाड का सामना करना बहुत मुश्किल है। यदि आप भी सोलो गेम खेलते हैं और जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं, तो परेशान न हो, यहां कुछ काम के Tips बताए गए हैं, जो आपके काफी हद तक काम आ सकते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI में अकेले खेलते हुए ज्यादा मात्रा में बुलेट, हीलिंग आइटम और ग्रेनेड को जरूर कलेक्ट करना चाहिए। इससे फाइट के बीच आपकी सप्लाई कभी कम नहीं होगी और आप आसानी से विरोधी टीम का सामना कर पाएंगे। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
सही वेपन के इस्तेमाल से Solo vs. Squad मैच सरलता से जीते जा सकते हैं। आमने-सामने की लड़ाई में AKM और DBS जैसी असॉल्ट गन का उपयोग करें, जबकि मिड रेंज की फाइट M416 से जीती जा सकती है। वहीं, Sniper की मदद से दूर बैठी टीम के लोगों को मार गिराया जा सकता है। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
इस बैटल रॉयल गेम में सेफ जोन कम होता रहता है। जब भी गेम खेले, तो प्रयास करें कि सेफ जोन में समय रहते पहुंच जाएं। इससे आपको दुश्मन को टारगेट करने की एडवांटेज मिलेगी और आप उसे आसानी से नॉक आउट कर पाएंगे।
मल्टीप्लेयर गेम बीजीएमआई में नेविगेट करने के लिए मैप मिलता है। इसकी मदद से किसी भी लोकेशन पर पहुंचा जा सकता है। इसकी खूबी यही नहीं बल्कि यह दुश्मन के आने की जानकारी भी देता है। विरोधी के आसपास होने पर मैप में पद चिन्ह दिखाई देते हैं और चलने की आवाज सुनाई देती है। इसलिए मैप पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आप भी गेम खेलते वक्त मैप को देखते रहें और पैरों निशान दिखने पर सतर्क रहें।